Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए आप मंत्री 7 दिनों की ईडी रिमांड पर, आप कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

VVinita Kohli
Punjab News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए आप मंत्री 7 दिनों की ईडी रिमांड पर, आप कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम ने शनिवार सुबह चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित सरकारी आवास पर छापा मारा और करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद शाम करीब 5 बजे उन्हें दिल्ली ले जाया गया। देर रात गुरुग्राम की अदालत में पेशी के बाद अदालत ने ईडी को 7 दिन की रिमांड दे दी। अब मंत्री को 16 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा के खिलाफ राज्यभर में प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसके बाद लुधियाना, जालंधर और अन्य जिलों में AAP कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालयों का घेराव किया। लुधियाना में भाजपा और AAP कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। प्रदर्शन के दौरान AAP समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और विरोध जताया। वहीं जालंधर में भी ED कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की गई।

विज्ञापन

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी को राजनीतिक कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों को कमजोर करने के लिए कर रही है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पंजाब के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है और ED को राजनीतिक मकसद से इस्तेमाल किया जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह कार्रवाई आगामी राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करने की कोशिश है।

संजीव अरोड़ा के वकील अर्जुन ने अदालत में कहा कि ED ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने केवल 7 दिन की अनुमति दी। उन्होंने दावा किया कि जांच एजेंसी ने पर्याप्त जांच के बिना जल्दबाजी में गिरफ्तारी की। वकील के अनुसार 5 मई को केस दर्ज किया गया और 9 मई को गिरफ्तारी कर ली गई। उन्होंने अदालत में कहा कि पहले हुई रेड में कुछ भी बरामद नहीं हुआ था और एजेंसी केवल दो मोबाइल फोन लेकर गई थी। बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि आरोपों को साबित करने के लिए ED के पास ठोस साक्ष्य नहीं हैं।

फर्जी एक्सपोर्ट और GST घोटाले के आरोप

ED ने दावा किया है कि संजीव अरोड़ा ने अपनी फर्मों के जरिए करीब 157.12 करोड़ रुपए की फर्जी मोबाइल बिक्री और शेल कंपनियों के माध्यम से फर्जी एक्सपोर्ट किए। एजेंसी के अनुसार इन लेनदेन का इस्तेमाल दुबई से भारत में अवैध रकम की राउंड-ट्रिपिंग के लिए किया गया। जांच एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि फर्जी GST खरीद बिलों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट और एक्सपोर्ट रिफंड का गलत फायदा लिया गया। ED का कहना है कि इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा और व्यक्तिगत लाभ कमाया गया। मामले में दिल्ली और गुरुग्राम समेत कई स्थानों पर छापेमारी की गई है।

संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब की राजनीति में तनाव बढ़ गया है। राज्य में सत्तारूढ़ AAP और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। फिलहाल ED की पूछताछ जारी है और एजेंसी मामले से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।