Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab News: कमर्शियल सिलेंडर के मंहगे होने पर आप का प्रदर्शन, गले में सिलेंडर डालकर जताया विरोध

VVinita Kohli
Punjab News: कमर्शियल सिलेंडर के मंहगे होने पर आप का प्रदर्शन, गले में सिलेंडर डालकर जताया विरोध
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। शहर के घंटा घर चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी के नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता और छोटे कारोबारी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इस प्रदर्शन की खास बात इसका अनोखा तरीका रहा, जिसमें AAP कार्यकर्ताओं ने अपने गले में खाली गैस सिलेंडर लटकाकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा छोटे व्यापारियों, ढाबा संचालकों और हलवाईयों के लिए बड़ा संकट बन गया है। उनका आरोप है कि इससे आम आदमी की थाली पर सीधा असर पड़ रहा है।

नारेबाजी से गूंजा घंटा घर चौक

घंटा घर चौक पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि एक ओर लोग बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गैस और तेल की कीमतें बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल विधायकों ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से बाजार में वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी और इसका असर आम लोगों पर पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत बढ़ी हुई कीमतों को वापस ले। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लुधियाना जैसे औद्योगिक शहर में हजारों छोटे-बड़े व्यवसाय गैस सिलेंडर पर निर्भर हैं। कीमतों में बढ़ोतरी से इनका संचालन मुश्किल हो गया है और कई कारोबार प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।