Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab News: लुधियाना में बाइक सवार ने महिला मजदूर पर तेजाब फेंका, चेहरे और आंखों पर ज्यादा असर

VVinita Kohli
Punjab News: लुधियाना में बाइक सवार ने महिला मजदूर पर तेजाब फेंका, चेहरे और आंखों पर ज्यादा असर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में मोटरसाइकिल सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने 40 वर्षीय महिला मजदूर पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तेजाब हमला लुधियाना की दुगरी कॉलोनी में हुआ। पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और तीन बच्चों की मां है।

आरोपी ने महिला को कुछ पूछने के बहाने अपने पास बुलाया और फिर उस पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया। हमले का सबसे ज्यादा असर महिला के चेहरे और आंखों पर पड़ा और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। हेलमेट पहना आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है।

डीसीपी जसकरणजीत सिंह तेजा ने कहा, “आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हम सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं।” हमलावर की तलाश जारी है और अधिकारियों ने जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से पुलिस को बताने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।