Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab News: सीएम मान और सुनील जाखड़ को बम धमकी, ईमेल में बेअंत की तरह बम से उड़ाने की बात लिखी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

VVinita Kohli
Punjab News: सीएम मान और सुनील जाखड़ को बम धमकी, ईमेल में बेअंत की तरह बम से उड़ाने की बात लिखी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं। बुधवार को मिले इस धमकी भरे ईमेल में दोनों नेताओं को “सिखों का दुश्मन” बताते हुए बम धमाके की चेतावनी दी गई है। ईमेल में दावा किया गया कि पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर निशाना बनाया जाएगा और पंजाब तथा दिल्ली में भाजपा कार्यालयों में रात 9 बजकर 11 मिनट पर धमाके होंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।

ईमेल में क्या लिखा गया 

विज्ञापन

पंजाब सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों को भेजे गए ईमेल में लिखा गया कि “पंजाब अब खालिस्तान बनेगा” और मुख्यमंत्री भगवंत मान व भाजपा नेता सुनील जाखड़ को निशाना बनाने की धमकी दी गई। ईमेल में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह पर हुए आत्मघाती हमले का जिक्र करते हुए कहा गया कि उसी तरह CM ऑफिस को उड़ाया जाएगा। साथ ही पंजाब और दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालयों में भी बम धमाके करने की बात कही गई।

धमकी भरे संदेश में सुनील जाखड़ के खिलाफ भी आपत्तिजनक बातें लिखी गईं। इसमें दावा किया गया कि उन्हें 6 जून तक निशाना बनाया जाएगा। ईमेल में उनके पिता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ का भी जिक्र किया गया। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि ईमेल किसी संगठित मॉड्यूल की ओर से भेजा गया है या फिर यह साइबर शरारत का मामला है। फिलहाल पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

CM मान दिल्ली दौरे पर, पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

मुख्यमंत्री भगवंत मान इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। उनके केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक करने का कार्यक्रम है। सुरक्षा एजेंसियों ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। वहीं पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ फिलहाल पंजाब में हैं। मंगलवार को वे मोहाली और चंडीगढ़ में पार्टी पदाधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान को इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। मई 2026 में जालंधर के स्कूलों को भेजे गए बम धमकी वाले ईमेल में CM मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का नाम शामिल था। फरवरी 2026 में फोर्टिस अस्पताल और कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे, जिनमें मुख्यमंत्री को निशाना बनाने का जिक्र था। इससे पहले जनवरी 2024 में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गणतंत्र दिवस पर हमला करने की धमकी दी थी।

चंडीगढ़ BJP दफ्तर पर हो चुका हमला, सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय पर 1 अप्रैल 2026 को ग्रेनेड हमला भी हो चुका है। उस दौरान बाइक सवार हमलावरों ने कार्यालय के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंका था। धमाके में दफ्तर के बाहर खड़ी गाड़ियों और भवन को नुकसान पहुंचा था, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ था। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े सुखजिंदर सिंह बब्बर ने ली थी। बाद में पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

ताजा धमकी के बाद पंजाब सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय और भाजपा कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस साइबर ट्रैकिंग के जरिए ईमेल भेजने वाले तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ नेताओं की सुरक्षा समीक्षा भी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।