Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab News: बरनाला के 6 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

VVinita Kohli
Punjab News: बरनाला के 6 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बरनाला: बरनाला शहर में गुरुवार सुबह उस समय भारी दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब इलाके के 6 नामी शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आ गया। सुरक्षा के मद्देनजर कई स्कूलों को तुरंत खाली करवा लिया गया और डॉग स्क्वायड व विशेषज्ञ टीमों द्वारा चप्पे-चप्पे की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शरारती तत्वों द्वारा दो अलग-अलग ईमेल के माध्यम से जिले के बड़े स्कूलों को निशाना बनाया गया। 

धमकी भरी इस सूची में शहर का सबसे बड़ा टंडन इंटरनेशनल स्कूल सहित आर्यभट्ट स्कूल, वाईएस स्कूल की दोनों शाखाएं, सेक्रेड हार्ट स्कूल और भदौड़ स्थित गोबिंद पब्लिक स्कूल शामिल थे। पहला ईमेल सुबह लगभग पौने आठ बजे प्राप्त हुआ, जिसने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम और डीसी हरप्रीत सिंह ने खुद विभिन्न स्कूलों का दौरा किया। एसएसपी आलम ने बताया कि सूचना मिलते ही जिले के कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी संबंधित अधिकारियों और पेट्रोलिंग टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले ईमेल में टंडन इंटरनेशनल, वाईएस और आर्यभट्ट स्कूल का जिक्र था, जबकि दूसरे मेल में गोबिंद इंटरनेशनल भदौड़, सेक्रेड हार्ट और वाईएस जैनेक्स स्कूल को निशाना बनाने की बात कही गई थी। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कई स्कूलों ने बच्चों को इमारतों से निकालकर खुले मैदानों में बिठा दिया। इस दौरान पुलिस की टीमों ने स्कूल कैंपस की तलाशी ली। प्रशासन द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर यकीन न करें। पुलिस अब उन शरारती तत्वों की तलाश कर रही है जिन्होंने ईमेल के जरिए यह झूठी दहशत फैलाई है।


स्कूल प्रबंधकों की सतर्कता और सुरक्षा उपाय

टंडन इंटरनेशनल स्कूल के एमडी शिव सिंगला और प्रिंसिपल शालिनी कौशल ने बताया कि भले ही यह धमकी महज एक अफवाह साबित हुई है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा प्रबंधकों के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों में दहशत को रोकने और बच्चों की जान-माल की रक्षा के लिए उन्होंने प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। 

दूसरी ओर, आर्यभट्ट संस्थान के प्रबंधक इंजीनियर राकेश गुप्ता ने स्पष्ट किया कि जिस ईमेल आईडी पर धमकी भेजी गई थी, वह उनकी संस्था से संबंधित न होने के कारण उन्हें ईमेल नहीं मिला। लेकिन मीडिया और प्रशासन से सूचना मिलते ही वे सतर्क हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पूरी जांच की है और सब कुछ सुरक्षित पाया गया है। इसी तरह गोबिंद स्कूल भदौड़ के प्रबंधकों ने कहा कि धमकी भरा ईमेल एक अफवाह निकला है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में पुख्ता प्रबंध हैं।

विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।