Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab News: अबोहर में तेज आंधी से नहर टूटी, 50 एकड़ जमीन जलमग्न, ढाणियों-बागों में घुसा पानी, प्रशासन मरम्मत में जुटा

VVinita Kohli
Punjab News: अबोहर में तेज आंधी से नहर टूटी, 50 एकड़ जमीन जलमग्न, ढाणियों-बागों में घुसा पानी, प्रशासन मरम्मत में जुटा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अबोहर: पंजाब के अबोहर क्षेत्र में खैरपुर गांव के पास स्थित सुखचैन माइनर नहर में सोमवार देर रात तेज आंधी के चलते बड़ा कटाव आ गया, जिससे नहर टूट गई और आसपास की करीब 50 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई। यह घटना रात करीब 12 बजे हुई, जब अचानक मौसम बिगड़ने के कारण नहर किनारे मिट्टी कमजोर हो गई। कटाव के कारण पानी तेजी से ढाणियों और बागों में घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तेज आंधी बनी हादसे की वजह

विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार रात के समय तेज अंधड़ चला, जिससे नहर के किनारे स्थित पेड़ों की टहनियां और कुछ पेड़ टूटकर नहर में गिर गए। इसके कारण पानी का दबाव बढ़ गया और खैरपुर अड्डे के पास करीब 15 फुट का कटाव हो गया। इस कटाव से पानी तेजी से खेतों की ओर बह निकला और देखते ही देखते बड़ी मात्रा में जमीन जलमग्न हो गई।

खैरपुर गांव के पास ढाणियों में रहने वाले मेनपाल, सुरेंद्र, लालचंद, विजय पाल और बलदेव ने बताया कि रात में अचानक पानी भरने से लोग घबरा गए। कई ढाणियां पानी से घिर गईं और बागों में भी पानी भर गया, जिससे फसलों और पेड़ों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ग्रामीणों ने बताया कि स्थिति इतनी गंभीर थी कि रात में ही लोगों को सतर्क रहना पड़ा।

मौके पर पहुंचा प्रशासन 

सुबह घटना की सूचना मिलते ही नहरी विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। नहरी विभाग के जेई हार्दिक और सौरव गुप्ता के साथ माल पटवारी सुभाष कटारिया, कुलदीप कुमार और बेलदार जगरूप ने हालात का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू करवाया। अधिकारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से नहर में आए कटाव को भरने का काम शुरू कर दिया। प्रशासन का कहना है कि जल्द से जल्द कटाव को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा ताकि पानी का बहाव नियंत्रित हो सके और आगे नुकसान न हो।

जेई सौरव गुप्ता ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए नहरी विभाग ने पहले ही नहर के हेड से पानी कम करवा दिया था। इसके अलावा रात में ही गेट डाउन कर दिए गए थे, ताकि किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके। इसके बावजूद तेज आंधी के कारण पेड़ों की टहनियां और पेड़ नहर में गिर गए, जिससे पानी का प्रवाह बाधित हुआ और दबाव बढ़ने से कटाव हो गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मरम्मत का काम तेजी से जारी है।

विज्ञापन

फाजिल्का की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।