Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab News: लुधियाना में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या

VVinita Kohli
Punjab News: लुधियाना में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना जिले में रविवार शाम को दो अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला करके एक स्थानीय कांग्रेस नेता की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। माछीवाड़ा में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवारी ने प्रवासी श्रमिकों के लिए किराए पर आवास उपलब्ध कराया था। लुधियाना के कुम कलां थाने के प्रभारी अधिकारी परमदीप सिंह ने बताया कि दो अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर आए और कुर्सी पर बैठे तिवारी पर हमला कर दिया। उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं। सिंह ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन चोटों के कारण उनकी मौत हो गयी। उन्होंने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया और जांच जारी है।’’ उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। अपराध के पीछे के उद्देश्य का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।