Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab News: डेराबस्सी कोर्ट ने 3.5 करोड़ चेक बाउंस केस में सुनाया फैसला, अनमोल गगन मान के पति को सजा

VVinita Kohli
Punjab News: डेराबस्सी कोर्ट ने 3.5 करोड़ चेक बाउंस केस में सुनाया फैसला, अनमोल गगन मान के पति को सजा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मोहाली: पंजाब के मोहाली जिले में स्थित डेराबस्सी कोर्ट ने ₹3.5 करोड़ के चेक बाउंस मामले में आम आदमी पार्टी की खरड़ विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही समेत तीन आरोपियों को 2-2 साल की सजा सुनाई है। इस मामले में शाहबाज सिंह सोही के अलावा उनके साझेदार जतिंदर सिंह और नश्तर सिंह को भी दोषी ठहराया गया है। अदालत ने यह फैसला लंबे समय से चल रही सुनवाई के बाद सुनाया।

2018 में दर्ज हुई थी शिकायत

विज्ञापन

यह मामला 30 नवंबर 2018 को दर्ज की गई शिकायत से जुड़ा है। जीरकपुर के पूर्व सरपंच और पार्षद रहे जसपाल सिंह के छोटे भाई कमलजीत सिंह ने अदालत में याचिका दायर की थी। शिकायत में शाहबाज सिंह सोही, जतिंदर सिंह और नश्तर सिंह को आरोपी बनाया गया था।

हाउसिंग प्रोजेक्ट में निवेश का विवाद

याचिका के अनुसार तीनों आरोपी ‘मेसर्स प्लेटिनम स्मार्ट बिल्डर्स’ नामक कंपनी में साझेदार थे और राजपुरा में ‘सिल्वर सिटी’ प्रोजेक्ट विकसित करने की योजना बना रहे थे। आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता को प्लॉट देने का वादा कर निवेश के लिए तैयार किया।

करोड़ों के लेन-देन का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार उसने 22,950 वर्ग गज रेजिडेंशियल और 515 वर्ग गज कमर्शियल प्लॉट का सौदा किया। इसके बदले 18 दिसंबर 2017 को 7 करोड़ रुपए का चेक दिया गया। बाद में जनवरी 2018 में आरोपियों ने 3 करोड़ रुपए का चेक देकर सौदा रद्द कर दिया और आगे प्रोजेक्ट के नाम पर 25 लाख और फिर 1.5 करोड़ रुपए और लिए।

कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर सुनाया फैसला

लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने शिकायतकर्ता के पक्ष को मजबूत मानते हुए तीनों आरोपियों को दोषी ठहराया। शिकायतकर्ता के वकील भारत जोशी के अनुसार कोर्ट ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 138 के तहत सजा सुनाई है। अदालत ने यह भी कहा कि यदि कोई आरोपी पहले जेल जा चुका है तो सजा में राहत दी जा सकती है।

अनमोल गगन मान का राजनीतिक सफर

अनमोल गगन मान ने 2020 में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में खरड़ सीट से जीतकर विधायक बनीं। बाद में उन्हें मंत्री पद भी मिला, लेकिन सितंबर 2024 में कैबिनेट फेरबदल के दौरान उन्हें पद से हटा दिया गया था।

विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।