Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab News: लुधियाना में अवैध पटाखा निर्माण फैक्टरी में धमाका, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

VVinita Kohli
Punjab News: लुधियाना में अवैध पटाखा निर्माण फैक्टरी में धमाका, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लुधियाना: लुधियाना के जोधां इलाके में बुधवार देर रात एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे पूरी इमारत ढह गई और मलबे में दबकर 18 वर्षीय मोहम्मद कैफ की मौत हो गई। घटना के समय इमारत में कई लोग मौजूद थे, जिनमें से एक युवती घायल हुई है। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं। सेना के अधिकारी भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे, हालांकि रात के अंधेरे के कारण राहत कार्य सीमित रहा और विस्तृत जांच आज की जाएगी।

ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी

विज्ञापन

विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और जेसीबी की मदद से मलबे में दबे युवक को बाहर निकाला। उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल युवती का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

परिवार ने बताई अलग वजह

मृतक के पिता जमील ने दावा किया कि शाम को तेज आंधी आई थी और इसी दौरान आसमानी बिजली गिरने से शॉर्ट सर्किट हुआ। उनके अनुसार बिजली जाने के बाद सिलेंडर फट गया, जिससे बड़ा धमाका हुआ। वहीं परिवार के अन्य सदस्य नौशाद का कहना है कि उनकी बेटी खाना बना रही थी, तभी अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और छत गिर गई। इन बयानों से हादसे के कारणों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

सेना और प्रशासन का अलग दावा

प्रशासन और सेना के अधिकारियों का कहना है कि फैक्ट्री में मौजूद पटाखों के केमिकल के कारण विस्फोट हुआ। अधिकारियों के मुताबिक इमारत के अंदर भारी मात्रा में पोटाश जैसे विस्फोटक पदार्थ रखे गए थे, जिससे ब्लास्ट और ज्यादा खतरनाक हो गया। सेना के अधिकारी पुष्प राज ने बताया कि विस्फोटक सामग्री होने के कारण उनकी टीम को जांच के लिए बुलाया गया है और पूरी स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

रिहायशी इमारत में चल रही थी फैक्ट्री

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस इमारत में हादसा हुआ, वह एक रिहायशी बिल्डिंग थी जिसे फैक्ट्री मालिक ने किराए पर लिया था। जानकारी के अनुसार बिल्डिंग का मालिक एनआरआई है और फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को वहीं रहने की सुविधा भी दी गई थी। इससे सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है और प्रशासन इस पहलू की भी जांच कर रहा है।

लाइसेंस और जिम्मेदारी पर जांच शुरू

फायर अधिकारी रजिंदर ने बताया कि रात करीब 8:20 बजे ब्लास्ट की सूचना मिली थी और मौके पर पहुंचने तक स्थानीय लोग बचाव कार्य में लगे थे। तहसीलदार कर्मजीत सिंह ने कहा कि इमारत में 17 से 18 लोग मौजूद थे और पूरे परिसर में विस्फोटक सामग्री भरी हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फैक्ट्री का लाइसेंस जांच के दायरे में है और अगर अवैध रूप से संचालन पाया गया तो मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।