Breaking News
Bhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिशBhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिश

Punjab News : Delhi के बाद अब Punjab के नेताओं को टारगेट कर रही ED : कुलदीप सिंह धालीवाल

hharpreet singh
Punjab News : Delhi के बाद अब Punjab के नेताओं को टारगेट कर रही ED : कुलदीप सिंह धालीवाल

कुलदीप सिंह धालीवाल

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Punjab News | Delhi | Punjab | ED : पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हालिया सक्रियता और चिट्ठियों के आदान-प्रदान से राज्य में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता, विधायक और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और ईडी पर जमकर हमला बोला।

धालीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां राजनीतिक आकाओं के इशारे पर काम कर रही हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने और बदनाम करने में नाकाम रहने के बाद अब ईडी का ध्यान पंजाब के नेताओं को बेवजह परेशान करने और बदनाम करने पर टिक गया है।

विज्ञापन

‘समन पर न 1 सितंबर को आए, न 2 को पहुंचे ईडी अधिकारी’

मामले का ब्योरा देते हुए धालीवाल ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 28 अगस्त को ED को पत्र लिखकर स्पष्ट किया था कि एजेंसी द्वारा भेजे गए दस्तावेज, चैट्स और अन्य संबंधित सामग्री अस्पष्ट हैं। सबूतों और तथ्यों की निष्पक्ष जांच के लिए पंजाब पुलिस ने ईडी को अपने एक अधिकृत अधिकारी को 1 सितंबर को पुलिस मुख्यालय भेजने का अनुरोध किया था।

हालांकि, ईडी का कोई भी अधिकारी न तो 1 सितंबर को और न ही 2 सितंबर को पंजाब पुलिस के सामने पेश हुआ। धालीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि ईडी अब भारतीय जनता पार्टी की एक शाखा यानी ‘ईडी पार्टी’ की तरह काम कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को घेरा गया था, लेकिन कानूनी प्रक्रिया में सत्य की जीत हुई।

ईडी की तीसरी चिट्ठी : 3 सितंबर से पहले FIR दर्ज करने का दबाव

दूसरी ओर, ईडी के जालंधर जोनल ऑफिस ने 31 अगस्त को पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (PBI) के एआईजी को तीसरा पत्र जारी किया। ईडी ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए पंजाब पुलिस से इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।

ईडी का कहना है कि 30 जुलाई और 7 अगस्त को ही पुख्ता दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, चैट्स और नितिन गोहल के बयानों से जुड़े सर्टिफिकेट पंजाब पुलिस के साथ साझा किए जा चुके हैं। एजेंसी ने आशंका जताई है कि 30 दिन से अधिक का समय बीत जाने के कारण यदि और देरी हुई तो अहम सबूतों के साथ छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट किया जा सकता है।

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में 3 सितंबर को होगी अहम सुनवाई

यह पूरा मामला अब पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के समक्ष भी लंबित है। हाई कोर्ट ने इस संवेदनशील मुद्दे पर पंजाब सरकार से अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट करने को कहा है। मामले की अगली महत्वपूर्ण सुनवाई 3 सितंबर को तय की गई है, जिसके चलते ईडी ने पुलिस पर सुनवाई से पहले एफआईआर की कॉपी सौंपने का दबाव बनाया है।

हालांकि, ‘आप’ नेता कुलदीप सिंह धालीवाल का कहना है कि यदि ईडी के पास वाकई कोई ठोस और निष्पक्ष सबूत मौजूद हैं, तो उसे मीडिया में भ्रामक माहौल बनाने के बजाय पंजाब पुलिस के साथ जांच प्रक्रिया में पारदर्शी सहयोग करना चाहिए।

Amritsar Angarh Drug Crackdown : अनगढ़ में 150 पुलिसकर्मियों ने घेरा इलाका, 10 संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।