Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab News: पटियाला रेल ट्रैक ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन आतंकी केस सुलझने का दावा

VVinita Kohli
Punjab News: पटियाला रेल ट्रैक ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन आतंकी केस सुलझने का दावा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अमृतस​र: पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। पटियाला के शंभू रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बेअंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई एसएसओसी अमृतसर, पटियाला पुलिस और सीआई पठानकोट की संयुक्त टीम ने अंजाम दी। आरोपी गुरदासपुर जिले के धारीवाल का रहने वाला बताया जा रहा है और उसे इस मामले का अहम सहयोगी माना जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का संबंध केवल शंभू ब्लास्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि सरहिंद रेलवे ट्रैक विस्फोट और मोगा स्थित सीआईए कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले से भी जुड़ा हुआ है। जांच एजेंसियों के अनुसार, इन सभी घटनाओं को विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर अंजाम दिया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी और पहले हुई बरामदगियों के आधार पर मोगा, सरहिंद और शंभू से जुड़े तीनों मामलों को सुलझा लिया गया है। इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

विज्ञापन

DGP का सख्त संदेश

गौरव यादव ने कहा कि राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेंगे। इस ऑपरेशन को विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम बताया जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की तेज कार्रवाई भविष्य में भी राज्य में शांति बनाए रखने और आतंकी साजिशों को नाकाम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।