Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab News: लुधियाना में 2 अवैध कॉल सेंटरों पर पुलिस की बड़ी रेड, 100 से अधिक लोग हिरासत में, मास्टरमांइड की तलाश में जुटी पुलिस

VVinita Kohli
Punjab News: लुधियाना में 2 अवैध कॉल सेंटरों पर पुलिस की बड़ी रेड, 100 से अधिक लोग हिरासत में, मास्टरमांइड की तलाश में जुटी पुलिस
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध कॉल सेंटरों पर देर रात छापेमारी की है। यह कार्रवाई फिरोजपुर रोड स्थित संधू टावर और सिल्वर आर्क मॉल के पास की अलग-अलग बिल्डिंगों में की गई। साइबर सेल की टीमों ने एक साथ दोनों जगहों पर दबिश दी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 100 से अधिक युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये कॉल सेंटर विदेशों में रहने वाले नागरिकों को फोन कॉल के जरिए झांसे में लेकर उनसे बड़ी रकम की ठगी करने में शामिल थे। पुलिस को मौके से नकदी, मोबाइल फोन, हाई-टेक लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर फ्रॉड में किया जा रहा था।

विज्ञापन

विदेशी नागरिकों को बनाते थे निशाना

सूत्रों के अनुसार यह पूरा नेटवर्क सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था। आरोपी विदेशी नागरिकों को कॉल करके डराने, धमकाने या विभिन्न बहानों से उनके बैंक खातों से पैसे निकालने का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित साइबर ठगी रैकेट हो सकता है, जिसमें कई राज्यों के लोग शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान कई कर्मचारियों को मौके पर ही हिरासत में लिया गया, जिनमें पंजाब के अलावा अन्य राज्यों के युवक-युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड और असली मालिकों की तलाश में जुट गई है, जो कथित रूप से पर्दे के पीछे से इस पूरे अवैध कारोबार को संचालित कर रहे थे।

बरामद हुआ हाई-टेक सामान

कार्रवाई के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं, जिनमें कंप्यूटर सिस्टम, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी उपकरण शामिल हैं। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि इनका इस्तेमाल कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों से संपर्क और ठगी के लिए किया जाता था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब्त किए गए उपकरणों और डिजिटल डेटा की फॉरेंसिक जांच की जाएगी ताकि पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही सीनियर अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।