Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab News: लुधियाना में बड़ा सड़क हादसा, दो एक्टिवा की आपस में टक्कर के बाद युवक की मौत

VVinita Kohli
Punjab News: लुधियाना में बड़ा सड़क हादसा,  दो एक्टिवा की आपस में टक्कर के बाद युवक की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना शहर के न्यू हरगोविंद नगर इलाके में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो एक्टिवा स्कूटरों की आमने-सामने टक्कर में 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमालपुर निवासी जय करण उर्फ बबलू के रूप में हुई है। इस हादसे में उसका एक दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुकान के लिए सामान लेकर लौट रहा था युवक

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार जय करण अपनी मां की चुन्नियों की दुकान के लिए सामान लेकर घर लौट रहा था। जब वह न्यू हरगोविंद नगर क्षेत्र में पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार स्कूटर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जय करण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दोस्त भी हादसे में गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में जय करण के पीछे बैठा उसका दोस्त भी बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जय करण की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह शादीशुदा था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। उसकी पत्नी गृहिणी है और जय करण ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।

आरोपी चालक मौके से फरार

हादसे के बाद दूसरा एक्टिवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस कर रही CCTV के जरिए जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार आरोपी की पहचान की जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।