Breaking News
Asian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नAsian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Punjab News : 1 अक्टूबर को श्री मुक्तसर साहिब से ‘साडे बुजुर्ग साडा मान’ अभियान का होगा शुभारंभ : डॉ बलजीत कौर

Punjab News : 1 अक्टूबर को श्री मुक्तसर साहिब से ‘साडे बुजुर्ग साडा मान’ अभियान का होगा शुभारंभ : डॉ बलजीत कौर

बैठक को संबोधित करतीं सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Punjab News :  वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मंगलवार पंजाब भर में स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन्स (SAP) 2026-27 को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उच्च स्तरीय हितधारक बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य देखभाल, देखरेख, सामाजिक सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभागों के बीच अधिक प्रभावी समन्वय स्थापित करने संबंधी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. बलजीत कौर ने घोषणा की कि पंजाब सरकार द्वारा 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर श्री मुक्तसर साहिब से राज्य स्तरीय ‘साडे बुजुर्ग साडा मान’ अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, आदर और संवेदनशीलता की भावना को और मजबूत करेगा।

इसके साथ ही बुजुर्गों के अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ परिवारों, शैक्षणिक संस्थानों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय समुदायों को भी उनकी देखभाल और सम्मान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

सरकार प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को सम्मान, सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और आत्मसम्मान के साथ जीवन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “जिन हाथों ने परिवारों का पालन-पोषण किया और समाज की नींव को मजबूत किया, वे अपने जीवन के इस पड़ाव पर प्यार, सम्मान, सुरक्षा और देखभाल के पूरे हकदार हैं। बुजुर्गों की सेवा केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा, भावनात्मक सहारा और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए पूरी तनदेही से काम कर रही है।

राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए ₹598.75 लाख की स्टेट एक्शन प्लान को दी मंजूरी

मंत्री ने बताया कि स्टेट एक्शन प्लान को लागू करने के लिए ₹598.75 लाख की वित्तीय व्यवस्था की गई है। इस राशि का उपयोग नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य मूल्यांकन शिविर, आंखों की जांच और जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों की मोतियाबिंद सर्जरी, जेरिएट्रिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, पंजाब कौशल विकास मिशन (पीएसडीएम) के सहयोग से जेरिएट्रिक केयरगिवर्स के प्रशिक्षण, डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता, सक्रिय वृद्धावस्था को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों, जागरूकता अभियानों, पीढ़ियों के बीच आपसी जुड़ाव बढ़ाने वाली गतिविधियों, मीडिया जागरूकता और अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों पर किया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे

डॉ. बलजीत कौर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं और समय पर जांच, उपचार, आंखों की देखभाल तथा आवश्यकता के अनुसार रेफरल सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने जेरिएट्रिक केयर को और मजबूत करने तथा प्रशिक्षित केयरगिवर्स की उपलब्धता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया, ताकि बुजुर्गों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील और समयबद्ध देखभाल मिल सके।

डॉ. बलजीत कौर ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी तालमेल और पूरी प्रतिबद्धता के साथ स्टेट एक्शन प्लान को जमीनी स्तर पर प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से लागू करें। उन्होंने कहा कि नियमित निगरानी, जवाबदेही और विभागीय समन्वय ही इस योजना की सफलता की कुंजी होंगे और यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र वरिष्ठ नागरिक तक इन कल्याणकारी सेवाओं का लाभ पहुंचे।

Punjab News : Balwant Singh Rajoana ने आंखों के ऑपरेशन के लिए हाईकोर्ट में याचिका डाली

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।