Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab News: सीमा पार हथियार तस्करी के मामले में छह लोगों को पकड़ा गया

VVinita Kohli
Punjab News: सीमा पार हथियार तस्करी के मामले में छह लोगों को पकड़ा गया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने अमृतसर जिले में एक कथित सीमा पार हथियार तस्करी मोड्यूल का भंडाफोड़ किया और छह लोगों को पकड़ा, जिनमें एक किशोर भी शामिल है। पुलिस ने उनके पास से पांच पिस्तौल और एक धारदार हथियार बरामद किया। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार को दी। डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों के संपर्क में थे और अपने आकाओं के निर्देश पर ड्रोन के जरिए सीमा पार से हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे इन अवैध हथियारों को राज्य भर में वितरित कर रहे थे।

आरोपियों की पहचान अमृतसर के मकबूलपुरा निवासी रोहित कुमार (18), तरनतारन के काले गांव निवासी करणबीर सिंह उर्फ ​​अजय (24); तरनतारन के मैरी मेघा गांव के रहने वाले जशनदीप सिंह उर्फ ​​ज्ञानी (18), ओंकार सिंह उर्फ ​​वंश (21) और आकाशदीप सिंह (24) और 16 वर्षीय एक किशोर के तौर पर हुई है। पुलिस ने पांच पिस्तौल – .30 बोर की एक पिस्तौल, नौ मिमी ग्लॉक की एक पिस्तौल, .30 बोर की एक पीएक्स5, नौ मिमी की एक टॉरस और नौ मिमी की एक ग्रेटा (पाकिस्तान में निर्मित) के साथ 34 कारतूस बरामद किए।

अभियान का विवरण साझा करते हुए, अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस टीम ने शुरुआत में गश्त के दौरान रोहित कुमार और किशोर को पकड़ा और .30 बोर की एक पिस्तौल और एक धारदार हथियार बरामद किया। भुल्लर ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि हथियार की आपूर्ति करणबीर सिंह उर्फ ​​अजय ने की थी और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आगे की पूछताछ में तीन और आरोपियों ओंकार सिंह, आकाशदीप सिंह और जशनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया और चार पिस्तौल बरामद की गईं। पुलिस ने कहा कि अमृतसर के मकबूलपुरा पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम की धारा 25(6), 25(7) और 25(8) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।