Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab News: जालंधर हाइट्स में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार ने सुसाइड नोट को नकारा

VVinita Kohli
Punjab News: जालंधर हाइट्स में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार ने सुसाइड नोट को नकारा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जालंधर: पंजाब के जालंधर शहर की पॉश रिहायशी सोसाइटी जालंधर हाइट्स में 14 वर्षीय छात्रा भुविका की मौत के मामले में नया खुलासा सामने आया है। घटना से पहले का एक CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें छात्रा शुक्रवार शाम 4 बजकर 38 मिनट पर अकेले पैदल जाती दिखाई दे रही है। करीब 5 बजे उसकी मौत की सूचना सामने आई। छात्रा कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की 9वीं कक्षा में पढ़ती थी और नियमित रूप से टेनिस प्रैक्टिस के लिए जाती थी। घटना के बाद परिवार ने कथित सुसाइड नोट को नकारते हुए मामले को हत्या बताया है और पुलिस से पूरी जांच की मांग की है।

विज्ञापन

टेनिस प्रैक्टिस के लिए घर से निकली थी छात्रा

भुविका जालंधर के बारादरी इलाके में स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा थी। वह रोजाना स्कूल की अर्बन एस्टेट स्थित दूसरी ब्रांच में टेनिस की प्रैक्टिस करने के लिए जाती थी। शुक्रवार 13 मार्च को भी वह टेनिस अभ्यास के लिए घर से निकली थी। स्कूल के रजिस्टर में उसकी हाजिरी भी दर्ज बताई जा रही है। उसकी मां राखी सिंघल उसे प्रैक्टिस के लिए छोड़कर गई थीं। भुविका के पिता सुनील सिंघल पेशे से इंजीनियर हैं और परिवार जालंधर के पंजाबी बाग इलाके में रहता है। भुविका दो बहनों में छोटी थी।

मां को अज्ञात नंबर से मिली मौत की सूचना

भुविका की मां राखी सिंघल के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5 बजकर 30 मिनट पर उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उनकी बेटी भुविका की मौत हो गई है और उसका शव जालंधर हाइट्स सोसाइटी में पड़ा है। मां ने बताया कि जिस नंबर पर कॉल आई वह उनका निजी फैमिली नंबर था और इसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी थी। कॉल मिलने के बाद जब उन्होंने भुविका के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो किसी अन्य व्यक्ति ने कॉल उठाया और कहा कि भुविका को हल्की चोट लगी है और वे तुरंत अस्पताल पहुंच जाएं।

सोसाइटी पहुंचने पर मिली बेटी की लाश

परिवार के अनुसार जब वे जालंधर हाइट्स पहुंचे तो सोसाइटी के एफ ब्लॉक में भुविका की लाश पड़ी हुई थी। वहीं मौजूद टेनिस इंस्ट्रक्टर ने परिवार को बताया कि भुविका ने आत्महत्या की है। इंस्ट्रक्टर ने यह भी कहा कि छात्रा की टेनिस किट से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि वह दो पेपरों में फेल हो गई है। हालांकि परिवार ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी तक परीक्षा का परिणाम घोषित ही नहीं हुआ है, इसलिए ऐसा लिखना संदिग्ध लगता है।

CCTV फुटेज को लेकर परिवार का विरोध

घटना के बाद भुविका के परिजन स्कूल पहुंचे और वहां से CCTV फुटेज दिखाने की मांग की। उस समय स्कूल बंद था, जिससे नाराज होकर परिवार ने वहां विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल का गेट खुलवाकर जांच शुरू करवाई। पुलिस ने भुविका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया है। डॉक्टरों का बोर्ड पोस्टमॉर्टम कर मौत के कारणों का पता लगाएगा।

पुलिस और परिवार के दावों में अंतर

पुलिस की शुरुआती जांच इस मामले को आत्महत्या की दिशा में देख रही है। हालांकि भुविका के पिता सुनील सिंघल और मां राखी सिंघल ने इस संभावना को खारिज कर दिया है। परिवार का कहना है कि उनकी बेटी स्कूल से जालंधर हाइट्स क्यों गई, इसका कोई स्पष्ट जवाब अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर छात्रा ने 6वीं मंजिल से छलांग लगाई होती तो मोबाइल फोन टूटना चाहिए था और शरीर पर अधिक चोट के निशान होने चाहिए थे।

हाई सिक्योरिटी सोसाइटी में एंट्री पर सवाल

भुविका के चाचा के अनुसार जालंधर हाइट्स एक हाई सिक्योरिटी रिहायशी सोसाइटी है, जहां बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सोसाइटी में बाहरी लोगों की एंट्री नियंत्रित है तो भुविका वहां कैसे पहुंची और सिक्योरिटी ने उसे अंदर जाने की अनुमति कैसे दी। परिवार ने मांग की है कि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग का मिलान कराया जाए।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।