Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टर’ विरोधी अभियान के तहत राज्य भर में 453 छापे मारे; 167 गिरफ्तार

VVinita Kohli
पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टर’ विरोधी अभियान के तहत राज्य भर में 453 छापे मारे; 167 गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टर’ विरोधी अभियान के तहत सोमवार को 167 लोगों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पुलिस महानिदेशक गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी को शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य राज्य को गैंगस्टर गतिविधियों से मुक्त बनाना है। गैंगस्टर-रोधी कार्य बल (एजीटीएफ) के समन्वय से विभिन्न जिलों की पुलिस टीमों ने राज्य में विभिन्न स्थानों पर 453 छापे मारे। 

पुलिस ने कहा कि छापेमारी के दौरान दो हथियार बरामद किए गए और नवीनतम गिरफ्तारियों के साथ, अभियान की शुरुआत से अब तक पकड़े गए लोगों की कुल संख्या 13,522 तक पहुंच गई है। 52 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की गयी, जबकि 87 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। अभियान के दौरान सात घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अपने नशा विरोधी अभियान “युद्ध नशायां विरुद्ध” को जारी रखते हुए सोमवार को 75 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 9.1 किलोग्राम हेरोइन, 627 ग्राम अफीम, 545 किलोग्राम पोस्त की भूसी, 320 नशीली गोलियां या कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने 27 लोगों को नशामुक्ति उपचार के लिए राजी किया।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।