Breaking News
जंतर-मंतर से CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास हिरासत में, बोले- यहीं प्रदर्शन करेंगेGurdaspur Dhariwal General Store Theft : धारीवाल के डडवां चौक जनरल स्टोर से 1.5 लाख के नए नोट और हार चोरीAmritsar Police Drug Arms Arrest : अमृतसर में नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले 5 नेटवर्क का पर्दाफाशYamunanagar python rescue: यमुनानगर में 10 दिन तक रोशनदान में फंसा रहा 11 फीट लंबा अजगर, ग्रिल काटकर वाइल्ड लाइफ टीम ने बचायासनी देओल की ‘सूर्या’ में दिखेंगे जिंदगी के तीन चरण, रवि किशन और प्रज्ञा जायसवाल भी फिल्म मेंजंतर-मंतर से CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास हिरासत में, बोले- यहीं प्रदर्शन करेंगेGurdaspur Dhariwal General Store Theft : धारीवाल के डडवां चौक जनरल स्टोर से 1.5 लाख के नए नोट और हार चोरीAmritsar Police Drug Arms Arrest : अमृतसर में नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले 5 नेटवर्क का पर्दाफाशYamunanagar python rescue: यमुनानगर में 10 दिन तक रोशनदान में फंसा रहा 11 फीट लंबा अजगर, ग्रिल काटकर वाइल्ड लाइफ टीम ने बचायासनी देओल की ‘सूर्या’ में दिखेंगे जिंदगी के तीन चरण, रवि किशन और प्रज्ञा जायसवाल भी फिल्म में

Punjab politics: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर CM मान ने ED-BJP को घेरा, बोले- कोर्ट से न्याय की उम्मीद

VVinita Kohli
Punjab politics: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर CM मान ने ED-BJP को घेरा, बोले- कोर्ट से न्याय की उम्मीद

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर CM मान ने ED-BJP को घेरा

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Punjab politics: आम आदमी पार्टी के दिल्ली के पूर्व मंत्री और पंजाब के सह प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर हमला बोला है। मान ने कहा कि ED के जरिए कार्रवाई करना भाजपा के काम करने का तरीका बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में भाजपा के पैर नहीं लग रहे, इसलिए पंजाब के सह प्रभारी को गिरफ्तार किया गया है। भगवंत मान ने कहा कि जिस केस की बात की जा रही है, उस समय सत्येंद्र जैन जेल में थे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अदालत से न्याय मिलेगा।

 

विज्ञापन

‘चुनाव वाले राज्यों में नेताओं को जेल भेजने का तरीका’

CM मान ने आरोप लगाया कि एक तरीका चल पड़ा है कि जिस राज्य में चुनाव हो रहे हों, वहां विरोधी पार्टियों के बड़े नेताओं को दो-तीन महीने के लिए जेल में डाल दिया जाए और बाद में मामला देखा जाए। उन्होंने भाजपा के इस तरीके को एंटी-डेमोक्रेटिक बताया। मान ने कहा कि भाजपा घटिया हथकंडे अपना रही है। उन्होंने दिल्ली चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के मामले का भी जिक्र करते हुए कहा कि कोर्ट ने उसे नहीं माना।

 

‘मुझे किसी से ईमानदारी का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए’

ED के पत्रों को लेकर सवाल पूछे जाने पर भगवंत मान ने कहा कि एजेंसी किसी भी चीज का पुलिंदा लिखकर भेज देती है और उसमें सच्चाई नहीं होती। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कोई मौका नहीं मिल रहा, इसलिए वे आम आदमी पार्टी पर उंगली उठा रहे हैं। मान ने विपक्षी नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि पहले वे अपनी लड़ाई ठीक करें, बाकी बाद में देख लेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी से ईमानदारी का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब को लूटकर खा गए, आज वही उन पर सवाल उठा रहे हैं।

 

‘पंजाब ने देश को तिरंगा दिया’

15 अगस्त को सीमावर्ती जिलों के कुछ स्कूलों में तिरंगा नहीं फहराए जाने को लेकर NHRC के सवाल पर भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंजाब को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं है और पंजाब ने देश को तिरंगा दिया है। मान ने आजादी की लड़ाई में पंजाब के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के संघर्ष में 90 फीसदी कुर्बानियां पंजाब की हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी और 15 अगस्त पंजाब के योगदान के बिना पूरे नहीं हो सकते।

उन्होंने NHRC से जुड़े लोगों पर भी टिप्पणी की और कहा कि पहले पंजाब में झांकी को लेकर भी बात हुई थी। मान ने सवाल उठाया कि देश की सेना में पंजाब के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

 

पंजाब में बाढ़ की स्थिति से CM ने किया इनकार

पंजाब में बाढ़ जैसे हालात को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ में ज्यादा बारिश हुई है, लेकिन पंजाब में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि धान की फसल अच्छी चल रही है और लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। हालांकि, पंजाब में बारिश और जलस्तर से जुड़े अलग-अलग इलाकों के हालात पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की स्थिति को फिलहाल नियंत्रण में बताया।

 

जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर बोले- फैसला भाजपा को लेना है

जगतार सिंह हवारा की पैरोल से जुड़े सवाल पर भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने की जिम्मेदारी लेने की बात कही है। मान ने कहा कि अब फैसला भाजपा को लेना है। उन्होंने मानवाधिकार के आधार पर जगतार सिंह हवारा को छोड़ने की बात कही।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।