Breaking News
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों ने सुनाई हिरासत की आपबीती, आदिरा बोलीं- बेसमेंट में पीटाYamunanagar News: यमुनानगर में महिला सम्मान के मुद्दे पर गरमाई सियासत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर फूंका पुतलाबिहार नाव हादसा: चिराग पासवान ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांगJind Crime: जींद में सरकारी नौकरी के नाम पर 7 लाख की ठगी, रोहतक पुलिस के सिपाही रिंकू पर दर्ज हुई FIRKaithal travel agent fraud: सोशल मीडिया पर मिला ट्रैवल एजेंट, युवक को ऑस्ट्रेलिया का नकली वीजा देकर हड़पे 15 लाखराहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों ने सुनाई हिरासत की आपबीती, आदिरा बोलीं- बेसमेंट में पीटाYamunanagar News: यमुनानगर में महिला सम्मान के मुद्दे पर गरमाई सियासत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर फूंका पुतलाबिहार नाव हादसा: चिराग पासवान ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांगJind Crime: जींद में सरकारी नौकरी के नाम पर 7 लाख की ठगी, रोहतक पुलिस के सिपाही रिंकू पर दर्ज हुई FIRKaithal travel agent fraud: सोशल मीडिया पर मिला ट्रैवल एजेंट, युवक को ऑस्ट्रेलिया का नकली वीजा देकर हड़पे 15 लाख

Punjab Power Crisis : पंजाब में कोयले की कमी से गहराया बिजली संकट, 1500 मेगावाट घटा उत्पादन

hharpreet singh
शेयर करें
Punjab Power Crisis : पंजाब में कोयले की कमी से गहराया बिजली संकट, 1500 मेगावाट घटा उत्पादन

पंजाब में कोयले की कमी से गहराया बिजली संकट, 1500 मेगावाट घटा उत्पादन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Punjab Power Crisis : पंजाब के आम लोगों और उद्योग जगत को पिछले तीन दिनों से भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। भीषण कटों के बीच सूबे की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के बिजली मंत्री तरणप्रीत सिंह सौंद ने एक वीडियो बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में गहराए कोयले के संकट के कारण पंजाब सरकार को मजबूरी में घरेलू और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली कट लगाने पड़ रहे हैं।

प्राइवेट पावर प्लांटों में ठप्प पड़ता उत्पादन

बिजली मंत्री ने बताया कि देश भर में लगभग 63 गीगावाट क्षमता के थर्मल पावर प्लांट कोयले की कमी से सीधी मार झेल रहे हैं। पंजाब के दो बड़े निजी पावर प्लांट- राजपुरा स्थित नाभा पावर लिमिटेड और मानसा का तलवंडी साबो प्लांट पूरी तरह केंद्र की कोयला सप्लाई पर निर्भर हैं। केंद्र से पर्याप्त कोयला न मिलने के कारण ये प्लांट महज 3 से 4 दिन के स्टॉक पर टिके हैं और मजबूरी में आधी क्षमता पर ही बिजली पैदा कर रहे हैं। हालांकि, सरकारी प्रबंधन वाले थर्मल प्लांटों में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और उनके पास करीब 10 दिनों का स्टॉक मौजूद है।

विज्ञापन

उत्पादन घटा, केंद्र सरकार से जवाब तलब

राष्ट्रीय स्तर पर उपजे इस संकट के कारण पंजाब में कुल बिजली उत्पादन में 1,500 मेगावाट की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस गंभीर स्थिति पर बिजली मंत्री तरणप्रीत सिंह सौंद ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मांग की है कि केंद्र इस मसले पर अपनी चुप्पी तोड़े और देश को बताए कि कोयले की यह नेशनल शॉर्टेज आखिर कब तक दूर होगी। उन्होंने केंद्र से तुरंत ठोस कदम उठाने की अपील की है ताकि पंजाब के आम नागरिकों और फैक्ट्रियों को बिना रुकावट बिजली मिलना शुरू हो सके।

Punjab Weather Update : पंजाब के सभी जिलों में बारिश की संभावना, पठानकोट के लिए येलो अलर्ट जारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।