Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत मृतकों के खातों में भेजे गए 170 करोड़ रुपये वसूल किए गए

VVinita Kohli
पंजाब में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत मृतकों के खातों में भेजे गए 170 करोड़ रुपये वसूल किए गए
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा मंत्री बलजीत कौर ने मंगलवार को कहा कि उनके विभाग ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत मृत लाभार्थियों के खातों में जमा किए गए 170 करोड़ रुपये वसूल किए हैं। कौर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 23.62 लाख से अधिक पात्र बुजुर्ग लाभार्थियों को पारदर्शी तरीके से हर महीने 1,500 रुपये मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके विभाग ने इस योजना के तहत मृत लाभार्थियों के खाते बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने मृत लाभार्थियों के खातों में जमा किए गए 170 करोड़ रुपये वसूल किए हैं।’’ मंत्री ने बताया कि योजना की नियमित निगरानी की जा रही है। 

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण और अल्पसंख्यक विभागों द्वारा पिछले चार साल में किए गए कार्यों का विवरण साझा करते हुए मंत्री ने कहा कि 2025-26 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 3,806 करोड़ रुपये जारी किए गए। उन्होंने बताया कि तापा और मानसा में 17.33 करोड़ रुपये की लागत से दो वृद्धाश्रम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके विभाग ने राज्य में बुजुर्गों के लिए आश्रम चला रहे सामाजिक संगठनों को 11.43 करोड़ रुपये का अनुदान भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को मुफ्त बस सेवा प्रदान कर रही है और इस संबंध में 2,042 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा, तीन जिलों में कामकाजी महिलाओं के लिए पांच छात्रावास स्थापित किए जा रहे हैं। मोहाली में तीन छात्रावास स्थापित होंगे जबकि अमृतसर और जालंधर में एक-एक छात्रावास होगा।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।