Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब: टारगेट किलिंग की वारदात टली, अर्श डल्ला गैंग से जुड़े तीन व्यक्ति 4 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार

VVinita Kohli
पंजाब: टारगेट किलिंग की वारदात टली, अर्श डल्ला गैंग से जुड़े तीन व्यक्ति 4 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बठिंडा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान, काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) बठिंडा ने बठिंडा पुलिस के साथ तालमेल करके अर्श डल्ला गैंग से जुड़े 3 आरोपियों को 4 गैर-कानूनी पिस्तौलों समेत 4 मैगजीन और 26 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार करके समय पर कत्ल करने की एक वारदात को टाल दिया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बठिंडा के गिल पट्टी के निवासी कुलदीप सिंह, जो इस समय कनाडा में रह रहा है, बठिंडा के कोटशमीर का निवासी गुरविंदर सिंह और बठिंडा के गांव भोखरा के निवासी गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। बरामद किए गए पिस्तौलों में एक ग्लॉक, एक ज़िगाना, एक .30 बोर का पिस्तौल और एक .32 बोर का पिस्तौल शामिल हैं। 

विज्ञापन

चार पिस्तौलों की बरामदगी के अलावा, पुलिस टीमों ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक हुंडई वरना कार भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल वे अपराधिक गतिविधियों में कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी टारगेट किलिंग को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक कुलदीप सिंह हाल ही में योजनाबद्ध गोलीबारी को अंजाम देने के लिए विशेष तौर पर कनाडा से बठिंडा आया था। सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) बठिंडा अमनीत कोंडल ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चल रही अंतर-गैंग दुश्मनी में अपनी संलिप्तता के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि बठिंडा के पुलिस स्टेशन थर्मल में एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

ए.आई.जी. सी.आई. बठिंडा अवनीत कौर सिद्धू ने कार्रवाई संबंधी विवरण साझा करते हुए कहा कि सी.आई. बठिंडा को विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली थी कि अर्श डल्ला गैंग से जुड़े शूटर्स के पास गैर-कानूनी हथियार हैं और वे टारगेट किलिंग को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए, सी.आई. बठिंडा की टीम ने जिला पुलिस बठिंडा के साथ मिलकर गोनियाना रोड पर सुच्चा सिंह नगर के पास नाका लगाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में, बठिंडा के थर्मल स्थित पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत एफआईआर नंबर 3  के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

बठिंडा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।