Breaking News
Bollywood News: पर्सनैलिटी राइट्स केस में दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश, समझौता पूरा न होने पर अमिताभ बच्चन को खुद होना होगा पेशसेक्टर-46 में दुकानदार से गन पॉइंट पर कार लूटी: पलवल में पुलिस से मुठभेड़ के बाद एनकाउंटर,Haryana News: हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, भैंस खरीदने पर मिल रही 1.30 लाख रुपये तक की आर्थिक मददPatti Tarn Taran Fraud Death Case : विदेश में बेटी की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दमFaridkot vigilance arrest ASI bribery : फरीदकोट में 80 हजार की रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह रंगे हाथों गिरफ्तारBollywood News: पर्सनैलिटी राइट्स केस में दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश, समझौता पूरा न होने पर अमिताभ बच्चन को खुद होना होगा पेशसेक्टर-46 में दुकानदार से गन पॉइंट पर कार लूटी: पलवल में पुलिस से मुठभेड़ के बाद एनकाउंटर,Haryana News: हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, भैंस खरीदने पर मिल रही 1.30 लाख रुपये तक की आर्थिक मददPatti Tarn Taran Fraud Death Case : विदेश में बेटी की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दमFaridkot vigilance arrest ASI bribery : फरीदकोट में 80 हजार की रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह रंगे हाथों गिरफ्तार

Punjab Weather Rain Alert : पंजाब के 4 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

hharpreet singh
Punjab Weather Rain Alert : पंजाब के 4 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पंजाब के 4 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Punjab Weather Rain Alert : पंजाब के कई इलाकों में उमस भरे मौसम के बीच राहत की खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए राज्य के चार जिलों—पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली)—में मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन इलाकों में अचानक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है, जिससे जलभराव की स्थिति बनने की संभावना है। वहीं, राज्य के अन्य सभी जिलों में भी बादलों की आवाजाही के बीच हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान जताया गया है।

विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पठानकोट और होशियारपुर के मैदानी और पहाड़ी से सटे हिस्सों में बादल ज्यादा मेहरबान रहेंगे। इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बौछारें पड़ सकती हैं। दक्षिणी-पश्चिमी पंजाब के जिलों—तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा—में भी कई जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

अगले 3 दिनों का मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 और 5 सितंबर को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में भारी बारिश का सिलसिला बना रहेगा और इन चार जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। हालांकि, 6 सितंबर से मानसूनी गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। 6 सितंबर को राज्य में किसी भी तरह की चेतावनी (अलर्ट) नहीं रखी गई है, यद्यपि सभी जिलों में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

तापमान में मामूली गिरावट, बठिंडा सबसे गर्म

बारिश की गतिविधियों के बीच पंजाब के औसतन अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जो फिलहाल सामान्य के आसपास ही बना हुआ है।

बीते दिन प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां पारा 36.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आने वाले दो-तीन दिनों में बारिश के चलते दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट देखने को मिल सकती है।

Punjab Weather Update : पठानकोट में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, 14 जिलों में अलर्ट

विज्ञापन

पठानकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।