Breaking News
Gen Z Trend Words: सोशल मीडिया पर छाए हैं जेन जी के ये खास शब्द, जानिए इनका सही इस्तेमाल और अर्थAteli Mandi News: डिजिटल हुआ अटेली स्वास्थ्य केंद्र, अब मरीजों को मिलेगी कैशलेस भुगतान की सुविधाNarnaul: जिला स्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन सोलो एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं का आयोजनचंडीगढ़ ताज होटल मौत मामला: कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां मिलीं, युवती से पूछताछ जारीAteli Mandi News: चंडीगढ़ सब-जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026, गनियार की बेटी पारुल रानी ने जीते दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया क्षेत्र का मानGen Z Trend Words: सोशल मीडिया पर छाए हैं जेन जी के ये खास शब्द, जानिए इनका सही इस्तेमाल और अर्थAteli Mandi News: डिजिटल हुआ अटेली स्वास्थ्य केंद्र, अब मरीजों को मिलेगी कैशलेस भुगतान की सुविधाNarnaul: जिला स्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन सोलो एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं का आयोजनचंडीगढ़ ताज होटल मौत मामला: कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां मिलीं, युवती से पूछताछ जारीAteli Mandi News: चंडीगढ़ सब-जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026, गनियार की बेटी पारुल रानी ने जीते दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया क्षेत्र का मान

Punjab Weather Update 7 September : पंजाब-चंडीगढ़ में कमजोर पड़ा मानसून, आज 14 जिलों में छिटपुट बौछारों के बाद बढ़ेगी उमस

Punjab Weather Update 7 September : पंजाब-चंडीगढ़ में कमजोर पड़ा मानसून, आज 14 जिलों में छिटपुट बौछारों के बाद बढ़ेगी उमस

पंजाब-चंडीगढ़ में कमजोर पड़ा मानसून, आज 14 जिलों में छिटपुट बौछारों के बाद बढ़ेगी उमस

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Punjab Weather Update 7 September : पिछले कुछ दिनों से पंजाब और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हो रही रिमझिम बारिश का दौर अब सुस्त पड़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने संकेत दिए हैं कि आज 7 सितंबर को राज्य के 14 जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। हालांकि, इसके बाद आने वाले दिनों में बारिश का कोई बड़ा स्पेल देखने को नहीं मिलेगा, जिससे हवा में नमी और धूप के मेल से अचानक गर्मी और उमस बढ़ सकती है।

जानिए आज किन जिलों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। इनके अलावा अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, संगरूर और मानसा के छिटपुट स्थानों पर भी बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की बात करें तो दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। शहर में भारी बारिश की संभावना तो कम है, लेकिन हवा में मौजूद नमी और बादलों के बीच धूप खिलने से लोगों को पसीने वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

तापमान सामान्य के पार, बठिंडा में सबसे ज्यादा तपन

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटों में राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल पारा सामान्य के आसपास बना हुआ है। बीते दिन बठिंडा 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि चंडीगढ़ में पारा 34.4 डिग्री दर्ज किया गया।

रविवार को रूपनगर में 4.5 मिमी, पठानकोट में 7.5 मिमी, होशियारपुर में 3 मिमी और लुधियाना, फिरोजपुर व बठिंडा में मामूली बारिश दर्ज की गई। अमृतसर में भी बादल बरसे, लेकिन उसका सटीक डेटा दर्ज नहीं हो सका।

34 प्रतिशत कम बरसा मानसून, पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय

इस मानसून सीजन में पंजाब में बादलों की बेरुखी साफ नजर आ रही है। राज्य में अब तक महज 256.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस अवधि का सामान्य आंकड़ा 385.8 मिमी होना चाहिए था। यानी पंजाब में इस बार 34 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून टर्फ फिलहाल पंजाब के करीब से गुजर रही है और कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भी सक्रिय है। ऊपरी स्तर पर एक और सिस्टम बन रहा है, जिससे फिलहाल हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है, लेकिन भारी बारिश की संभावना काफी कम है।

Punjab Weather Update : पंजाब के सभी जिलों में बारिश की संभावना, पठानकोट के लिए येलो अलर्ट जारी

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।