Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab Weather Update: चंडीगढ़ समेत पंजाब में आज बारिश नहीं, दिन में तापमान बढ़ने के संकेत, कल से 5 दिन चलेगी हीट वेव

VVinita Kohli
Punjab Weather Update: चंडीगढ़ समेत पंजाब में आज बारिश नहीं, दिन में तापमान बढ़ने के संकेत, कल से 5 दिन चलेगी हीट वेव
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में शुक्रवार 16 मई को मौसम पूरी तरह शुष्क रहने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार आज किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि 17 मई से राज्य और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1.8 डिग्री नीचे दर्ज हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में मौसम अधिकतर साफ बना रहेगा। दिन के तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 17 से 21 मई के बीच कई जिलों में लू चल सकती है। अप्रैल के आखिर में ही हीट वेव को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई थी ताकि लोग पहले से सतर्क रहें।

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर

मौसम विभाग के अनुसार इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय जरूर है, लेकिन उसका असर सीमित बना हुआ है। एक सिस्टम पाकिस्तान की तरफ और दूसरा जम्मू-उत्तर पाकिस्तान क्षेत्र के आसपास सक्रिय है। वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती सिस्टम कमजोर पड़ गया है। इसी वजह से पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना फिलहाल नहीं बन रही है। हालांकि उत्तर भारत के मौसम में हल्के बदलाव की स्थिति बनी रह सकती है।

कई जिलों में तापमान में गिरावट

शुक्रवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर में सबसे ज्यादा 3.4 डिग्री की कमी देखी गई। वहीं बठिंडा में 0.5 डिग्री और चंडीगढ़ एयरपोर्ट क्षेत्र में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। राज्य में सिर्फ एक स्थान पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा, जबकि बाकी जिलों में पारा इससे नीचे रहा। इससे लोगों को अस्थायी राहत जरूर मिली, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

इन शहरों में दर्ज हुआ तापमान, लू से बचाव के लिए सलाह

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर में 34.6 डिग्री, लुधियाना में 36.8 डिग्री और पटियाला में 38.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। बठिंडा एयरपोर्ट में 39.2 डिग्री और फरीदकोट AWS में 39.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा मोहाली में 36.3 डिग्री, रोपड़ में 36.2 डिग्री और श्री आनंदपुर साहिब में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग और स्वास्थ्य एजेंसियों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पर्याप्त पानी पीना, हल्के रंग के कपड़े पहनना और सीधे धूप से बचना जरूरी बताया गया है।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।