Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab Weather Update: पंजाब में धुंध और बारिश का दोहरा असर, 11 जिलों में आज धुंध का अलर्ट, 9 में बारिश के आसार

VVinita Kohli
Punjab Weather Update: पंजाब में धुंध और बारिश का दोहरा असर, 11 जिलों में आज धुंध का अलर्ट, 9 में बारिश के आसार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Punjab Weather Update: पंजाब में आज यानी सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह और शाम के समय धुंध के घने होने की आशंका जताई गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है। खासतौर पर बठिंडा में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां सुबह के समय बिजिबिलटी जीरो दर्ज की गई और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मलेरकोटला में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि दृश्यता अचानक बेहद कम हो सकती है।

राज्य के नौ जिलों में बारिश के आसार

धुंध के साथ-साथ राज्य के नौ जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों में कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है, जिससे वातावरण में नमी और बढ़ गई है।

रविवार को कई जिलों में बेहद कम रही दृश्यता

इससे पहले रविवार को अमृतसर, पटियाला और बठिंडा में घनी से अति घनी धुंध देखी गई थी। इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता घटकर 0 से 50 मीटर तक सिमट गई थी। खराब दृश्यता के कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार थमी रही और कई जगह यातायात प्रभावित हुआ।

तापमान में हल्की बढ़ोतरी, लेकिन रातें और ठंडी होंगी

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे दिन का तापमान अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। हालांकि आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान अमृतसर में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कई जिलों में दर्ज हुई हल्की से मध्यम बारिश

रविवार को पंजाब के विभिन्न जिलों में बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार फरीदकोट में 0.1 एमएम, मानसा में 4.3 एमएम, पठानकोट में 0.3 एमएम, पटियाला में 0.3 एमएम, रूपनगर में 0.5 एमएम, संगरूर में 0.4 एमएम और मोहाली में 0.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 19.2 से 22.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहने की संभावना

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वातावरण में बनी नमी और बदलते मौसम के कारण अगले कुछ दिनों तक पंजाब में सुबह और शाम के समय धुंध और कोहरे का असर बना रह सकता है। साथ ही, कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।