Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, तापमान में गिरावट की संभावना

VVinita Kohli
Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, तापमान में गिरावट की संभावना
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Punjab Weather: पंजाब और चंडीगढ़ में शुक्रवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने इन परिस्थितियों को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हाल के दिनों में तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक हो गया है, जबकि सबसे अधिक तापमान 36.8 डिग्री पटियाला में रिकॉर्ड किया गया।

12 जिलों में ओलावृष्टि का खतरा

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के 22 जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा, जिनमें से 12 जिलों में ओलावृष्टि की आशंका है। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और ओले पड़ने की संभावना है। इन जिलों में दिनभर बादल छाए रहने के भी आसार हैं।

अन्य जिलों में तेज हवाएं और गरज-चमक

इसके अलावा फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। वहीं 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिनमें कुछ स्थानों पर ज्यादा और कुछ जगहों पर सीमित बारिश हो सकती है।

7 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी ईरान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जो अब अफगानिस्तान के ऊपर ऊंचाई पर प्रभाव डाल रहा है। इसके साथ दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान और कच्छ के पास बना चक्रवाती परिसंचरण भी जुड़ गया है। इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से क्षेत्र में अस्थिर मौसम बना हुआ है। विभाग ने बताया कि 7 अप्रैल 2026 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय होगा, जिससे मौसम में फिर बदलाव आएगा।

8 अप्रैल तक जारी रहेगा असर

मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार राज्य में 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 5 और 6 अप्रैल को कुछ अलग-थलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तीन दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।