Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, तापमान गिरने से मिली राहत

VVinita Kohli
Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, तापमान गिरने से मिली राहत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक बनी हुई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 6 मई को राज्य के कई हिस्सों में गरज, बारिश और बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में तापमान में 0.1 डिग्री की हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यह सामान्य से करीब 6.1 डिग्री नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

आज 14 जिलों में मौसम का असर

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) सहित 14 जिलों में आंधी, बिजली और हल्की बारिश की संभावना है। इन इलाकों में तेज हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है।

राज्य के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। अमृतसर में 33.4 डिग्री, लुधियाना में 32.6 डिग्री और पटियाला में 31.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। फरीदकोट और फिरोजपुर में तापमान 31.0 से 31.7 डिग्री के बीच रहा। इसके अलावा गुरदासपुर में 32.2, मोहाली में 30.4 और पठानकोट में 32.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जो सभी जगह सामान्य से नीचे रहा।

कल से मौसम रहेगा ड्राई

मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 मई से राज्य में मौसम शुष्क हो जाएगा और 9 मई तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं के बराबर रहेगी और आसमान साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि हवाओं के रुख में बदलाव के कारण तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है, जो कश्मीर के आसपास बना हुआ है। इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ सिस्टम भी सक्रिय हैं, जिनका असर दक्षिण भारत तक देखा जा रहा है। पंजाब के पूर्वी हिस्सों में बादल छाए हुए हैं, जिससे कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार 6 और 7 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिसके बाद इसमें 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून आने में अभी करीब 25 दिन का समय बाकी है। इस साल मानसून के थोड़ा कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं, जिसकी एक वजह अल नीनो का प्रभाव हो सकता है। आमतौर पर मानसून 15 मई के आसपास अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहुंचता है, लेकिन इस बार अरब सागर में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिससे इसकी रफ्तार धीमी हो सकती है।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।