Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में तपती गर्मी का प्रकोप, में 6 दिन हीटवेव अलर्ट, बठिंडा में 43 डिग्री पार

VVinita Kohli
Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में तपती गर्मी का प्रकोप, में 6 दिन हीटवेव अलर्ट, बठिंडा में 43 डिग्री पार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में रविवार के बाद सोमवार से गर्मी ने अचानक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने राज्य के कई हिस्सों में लगातार छह दिनों तक हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

बठिंडा सबसे गर्म जिला बना

विज्ञापन

राज्य में रविवार को कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान बठिंडा एयरपोर्ट में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा पटियाला में 42 डिग्री, लुधियाना में 41.6 डिग्री, चंडीगढ़ में 40.3 डिग्री और पठानकोट में 40.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर, मोहाली और रूपनगर में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में तापमान में औसतन 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पठानकोट में 3.2 डिग्री रिकॉर्ड हुई। चंडीगढ़, अमृतसर और लुधियाना में भी पारे में उल्लेखनीय उछाल देखने को मिला।

अगले चार दिन और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पंजाब और चंडीगढ़ में अगले चार दिनों के दौरान दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान स्थिर रहने की संभावना है, लेकिन गर्म हवाएं जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली शुष्क और गर्म हवाएं तापमान बढ़ाने का मुख्य कारण हैं। इसी वजह से दक्षिण-पश्चिम पंजाब के जिलों में लू चलने की संभावना भी बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

बारिश के फिलहाल नहीं हैं आसार

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि पंजाब और चंडीगढ़ में अगले पांच से छह दिनों तक बारिश, आंधी या तेज हवाओं की संभावना बेहद कम है। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और बादलों के बाद अब मौसम पूरी तरह साफ हो गया है, जिससे धूप और तेज महसूस हो रही है। चंडीगढ़, बठिंडा, मानसा और फाजिल्का जैसे इलाकों में दोपहर के समय सड़कें सूनी दिखाई देने लगी हैं। गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के 22 से 30 मई के बीच केरल पहुंचने की संभावना है। सामान्य परिस्थितियों में मानसून 26 मई के आसपास केरल पहुंचता है, लेकिन इसमें कुछ दिनों का अंतर हो सकता है। एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल ईरान के ऊपर सक्रिय है। इसका असर आने वाले दिनों में उत्तर भारत के मौसम पर पड़ सकता है। हालांकि फिलहाल पंजाब और चंडीगढ़ में इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है।

हीटवेव से जनजीवन प्रभावित

लगातार बढ़ती गर्मी का असर आम जनजीवन पर भी दिखने लगा है। दोपहर के समय बाजारों और मुख्य सड़कों पर आवाजाही कम हो रही है। खेतों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों ने लोगों को धूप में निकलते समय सिर ढकने, हल्के कपड़े पहनने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में पंजाब और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में गर्मी और अधिक तीखी महसूस हो सकती है।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।