Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab Weather Update: पंजाब में अगले तीन दिन शुष्क रहेगा मौसम, तापमान बढ़ने की संभावना, 11 मई से फिर छाएंगे बादल

VVinita Kohli
Punjab Weather Update: पंजाब में अगले तीन दिन शुष्क रहेगा मौसम, तापमान बढ़ने की संभावना, 11 मई से फिर छाएंगे बादल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 8 मई से 10 मई तक राज्य में बारिश या हीटवेव का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश और ओलावृष्टि का असर पंजाब के मौसम पर भी देखा गया है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वीरवार की तुलना में तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य से 6.1 डिग्री कम रहा।

फरीदकोट सबसे गर्म जिला दर्ज

विज्ञापन

राज्य में फिलहाल सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे अधिक 39.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बठिंडा एयरपोर्ट में 39.1 डिग्री, फाजिल्का-अबोहर में 36.6 डिग्री और पठानकोट में 36 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। अमृतसर, पटियाला, होशियारपुर, लुधियाना और श्री आनंदपुर साहिब समेत कई शहरों में तापमान 31 से 35 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। लगातार बदलते मौसम और पश्चिमी विक्षोभ के असर से गर्मी में अभी राहत बनी हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार इस समय उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका असर पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान तक देखा जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से बन रहे हवाओं के सिस्टम के कारण भी उत्तर भारत के कई हिस्सों में बादल और तेज हवाओं की स्थिति बनी हुई है। 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश और आंधी की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसका असर पंजाब और चंडीगढ़ में भी देखने को मिलेगा, जहां कुछ जिलों में तेज हवाओं और हल्की बारिश के आसार हैं।

11 मई से फिर सक्रिय होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 11 मई से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। पंजाब के कई जिलों में बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने बताया कि 13 मई तक कुछ स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, मोहाली, पटियाला, रूपनगर और संगरूर समेत कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खराब मौसम के दौरान लोगों को पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

किसानों और यात्रियों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को कटाई के बाद रखे गेहूं और अन्य फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है। हाल के दिनों में पंजाब के कई मंडियों में बारिश और तेज हवाओं से फसल को नुकसान का खतरा बढ़ा था। यात्रियों और आम लोगों को भी 11 मई के बाद मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

विभाग का कहना है कि तेज हवाओं और बिजली गिरने जैसी घटनाओं के दौरान खुले मैदानों में रुकने से बचना चाहिए। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मई महीने में उत्तर भारत के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता के कारण पंजाब और आसपास के राज्यों में बीच-बीच में राहत मिल सकती है। पंजाब में फिलहाल हीटवेव की स्थिति नहीं है, लेकिन अगले सप्ताह तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।