Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम, बारिश-ओले और आंधी का अलर्ट जारी, तापमान में गिरावट दर्ज

VVinita Kohli
Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम, बारिश-ओले और आंधी का अलर्ट जारी, तापमान में गिरावट दर्ज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में 30 मार्च को मौसम में अचानक बदलाव दर्ज किया गया है, जहां पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों के दौरान औसतन 2.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। बठिंडा, लुधियाना और मोहाली समेत कई जिलों में बादल छाए रहे और हवाओं की रफ्तार बढ़ी। मौसम विभाग ने राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

विज्ञापन

मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के 23 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 11 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का खतरा है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। अन्य जिलों में भी तेज आंधी और तूफान की संभावना बनी हुई है, जिससे किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम बदलाव की वैज्ञानिक वजह

मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता मुख्य कारण है। यह सिस्टम उत्तर ईरान और कैस्पियन सागर के आसपास ऊंचाई पर सक्रिय है और इसका असर ट्रफ के रूप में उत्तर भारत तक पहुंच रहा है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जो नमी को खींचकर पंजाब के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इन दोनों सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से राज्य में बारिश और तेज हवाओं का दौर बना हुआ है।

3 अप्रैल तक बना रहेगा असर

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार 30 मार्च को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। 31 मार्च से 3 अप्रैल के बीच कुछ जगहों पर बारिश के आसार बने रहेंगे। इसके बाद फिर से मौसम में बदलाव हो सकता है। विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक और गिर सकता है, जबकि उसके बाद 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।

31 मार्च और 1 अप्रैल का पूर्वानुमान

31 मार्च को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और मोहाली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि अन्य स्थानों पर इक्का-दुक्का बारिश हो सकती है। 1 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में छिटपुट बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।