Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में अगले 3 दिन मौसम रहेगा खराब, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और ओलों का अलर्ट

VVinita Kohli
Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में अगले 3 दिन मौसम रहेगा खराब, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और ओलों का अलर्ट
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दो दिन पहले हुई बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई थी, जिससे ठंड बढ़ गई थी। हालांकि सोमवार को मौसम साफ रहने के चलते दिन के तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। अब मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक राज्य में मौसम खराब रहेगा।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पंजाब के सात जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर (रोपड़), गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर और मोहाली शामिल हैं। वहीं चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पश्चिमी विक्षोभ बना कारण

मौसम में इस बदलाव का मुख्य कारण सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। एक विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंच चुका है, जबकि दूसरा उसके पीछे सक्रिय है। इसके अलावा हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में करीब 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर चक्रवाती घुमाव बना हुआ है। यही वजह है कि पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम अस्थिर बना हुआ है और अगले कुछ दिनों तक इसका असर जारी रहेगा।

तापमान में तेजी से बढ़ोतरी

राज्य के कई शहरों में तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। श्री आनंदपुर साहिब में तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो 9.2 डिग्री की बढ़ोतरी है। फरीदकोट में 29.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि चंडीगढ़ और पटियाला में 29 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। बलोवाल सौंखरी में 28.7 डिग्री तापमान के साथ 8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अन्य शहरों का हाल

मोहाली में तापमान 28.4 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि लुधियाना में 27.6 डिग्री तापमान रहा। होशियारपुर में 26.6 डिग्री, फिरोजपुर में 26.2 डिग्री और गुरदासपुर में 26.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अबोहर और अमृतसर में भी तापमान 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है। यह तेजी से बढ़ता तापमान मौसम में अस्थिरता का संकेत दे रहा है।

तीन दिन तक रहेगा असर

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के अनुसार 18, 19 और 21 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा, लेकिन इसके बाद तीन दिनों में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आएगी

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।