Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

CM Champawat Visit: चम्पावत को सीएम धामी का रक्षाबंधन गिफ्ट, 63 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की दी सौगात

CM Champawat Visit: चम्पावत को सीएम धामी का रक्षाबंधन गिफ्ट, 63 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की दी सौगात

चम्पावत को सीएम धामी का रक्षाबंधन गिफ्ट, 63 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की दी सौगात

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

CM Champawat Visit: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर चम्पावत जिले के रामलीला मैदान धूरा में आयोजित ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अपने गृह क्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री ने चम्पावत के सर्वांगीण विकास को नई गति देते हुए कुल 62.97 करोड़ रुपये की 50 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 11.08 करोड़ रुपये की लागत वाली 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण और 51.89 करोड़ रुपये की 30 नई योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं से जिले में सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा और धार्मिक पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

अपनों के बीच कुमाऊंनी में संवाद, रक्षा सूत्र बंधवाकर दिया आशीर्वाद

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी का एक बेहद आत्मीय रूप देखने को मिला। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी माताओं, बहनों, बेटियों और भांजियों के बीच अपने घर आए हैं और चम्पावत से मिलने वाला प्रेम उन्हें हमेशा जनसेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय कुमाऊंनी भाषा में मातृशक्ति के साथ संवाद स्थापित किया, जिससे पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें आशीर्वाद दिया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

क्षेत्र के विकास के लिए बुनियादी ढांचे और निर्माण कार्यों का ऐलान

जनपद के दूरस्थ इलाकों तक सुविधाओं का विस्तार करने के लिए मुख्यमंत्री ने कई अहम निर्माण कार्यों की घोषणा की:

सड़क व कनेक्टिविटी: धूरा से सेतीचौड़ ब्याला संपर्क मार्ग, ककनई के तोक बूंगा दुर्गापीपल तक सड़क, भागिना भंडारी में मुख्य सड़क से प्राथमिक व इंटर कॉलेज दयारतोली तक सीसी मार्ग तथा सुखीढांग-डांडा-मीनार मार्ग का हॉटमिक्स सुधारीकरण।

पेयजल व सिंचाई: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्थान धूरा में नई पेयजल योजना, डांडा ककनई में सिंचाई नलकूप का निर्माण।

बाढ़ सुरक्षा व झूला पुल: लदिया नदी (ग्राम पंचायत पोथ) और बुडम के कठोल में झूला पुल का निर्माण; आमोड़ी, भलुवागाड़ी, छतकोट, बेलखेत, नौलापानी और बस्तियागूंठ सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में भूकटाव रोकने के लिए वायरक्रेट कार्य।

धार्मिक पर्यटन: धन और बस्तियागूंठ स्थित स्थानीय मंदिरों का सौंदर्यकरण।

‘लखपति से करोड़पति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं प्रदेश की बहनें’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की वास्तविक पहचान केवल इसके ऊंचे पर्वतों और प्राकृतिक सौंदर्य से नहीं, बल्कि यहां की साहसी और आत्मनिर्भर मातृशक्ति से है। राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को शिक्षित, स्वस्थ और आर्थिक रूप से इतना सक्षम बनाना है ताकि वे समाज और परिवार के हर बड़े फैसले में निर्णायक भूमिका निभा सकें।

उन्होंने बताया कि चम्पावत में बेटियों को उच्च शिक्षा और खेल के अवसर गांव के पास ही देने के लिए 256.97 करोड़ रुपये की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, इंटीग्रेटेड नर्सिंग संस्थान और महिला प्रौद्योगिकी पार्क जैसी बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’, ‘हिलांस आउटलेट्स’ और ई-रिक्शा जैसी पहलों के जरिए स्थानीय उत्पादों को बड़ा बाजार दिया जा रहा है, जिससे महिलाएं रोजगार मांगने वाली नहीं, बल्कि रोजगार देने वाली बन रही हैं।

विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण और उपहार वितरण

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए विकास प्रदर्शनियों और स्टॉलों का जायजा लिया। बाल विकास विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर उन्होंने नन्हीं बच्चियों के साथ केक काटा और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया। रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन के पर्व पर विशेष उपहार भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather update: हरियाणा में थमने लगा मानसून, जानिए आज किन जिलों में होगी बारिश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

उत्तराखंड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।