Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

राहुल गांधी ने भावी चुनौतियों को लेकर सरकार को पहले ही आगाह किया था : गहलोत

JJagmarg Desk
राहुल गांधी ने भावी चुनौतियों को लेकर सरकार को पहले ही आगाह किया था : गहलोत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश और केंद्र सरकार को आने वाली चुनौतियों के बारे में बार-बार आगाह किया लेकिन उनकी चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया गया।

गहलोत ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी ने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समय-समय पर देश और सरकार को भावी चुनौतियों के बारे में आगाह किया है, लेकिन सरकार ने समय पर उन पर ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा देश को उठाना पड़ा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांधी ने कई मुद्दों पर पहले ही चेताया था जिसमें कोरोना वायरस का प्रकोप, चीन द्वारा कथित अतिक्रमण, नोटबंदी और जीएसटी का आर्थिक असर, जातिगत जनगणना, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते और पश्चिम एशिया में संकट से भारत पर पड़ने वाला आर्थिक असर शामिल हैं।

गहलोत ने कहा कि उन (राहुल गांधी) का हर अनुमान समय के साथ सच साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब भारतीय नागरिकों के डेटा की सुरक्षा को लेकर सरकार को लगातार सचेत कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि चीनी और अमेरिकी कंपनियां भारत का डेटा अपने देशों में अलग-अलग तरीकों से जमा कर रही हैं जिससे भविष्य में इसका दुरुपयोग हो सकता है। दुर्भाग्य से, केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार अब भी इस पर ध्यान नहीं दे रही।

गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की दूरदर्शी सोच और सबको साथ लेकर चलने के उनके दृष्टिकोण की आज देश को जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के सुझावों पर ध्यान देने के बजाय मोदी सरकार उन पर झूठे आरोप लगाने में लगी हुई है।

विज्ञापन

जयपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।