Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम की अनुमति पर असमंजस, कांग्रेस बोली- रीजनल पार्क में ही होगा आयोजन

Rahul Gandhi Indore Event: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम की अनुमति पर असमंजस, कांग्रेस बोली- रीजनल पार्क में ही होगा आयोजन

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम की अनुमति पर असमंजस,

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rahul Gandhi Indore Event: इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्र आयोजन को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन कार्यक्रम की अनुमति को लेकर असमंजस बना हुआ है। कांग्रेस ने जिस जगह आयोजन की अनुमति मांगी थी, वह इंदौर विकास प्राधिकरण की जमीन है और वहां पहले इस तरह का कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक अधिकारियों ने अनुमति पर 24 घंटे में फैसला लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है। पार्टी नेता मंगलवार को एक बार फिर अधिकारियों से मुलाकात कर कार्यक्रम की अनुमति मांगेंगे।

 

विज्ञापन

कांग्रेस बोली- रीजनल पार्क मैदान में होगा आयोजन

कांग्रेस ने अब रीजनल पार्क मैदान में आयोजन कराने का फैसला किया है। पार्टी नेता चौकसे ने कहा कि कार्यक्रम वहीं होगा और इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। चौकसे ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अफसर भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को राहुल गांधी का ‘फोबिया’ हो गया है और इसी वजह से इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में व्यवधान डाला जा रहा है।

 

कॉलेजों में पहुंच रहे कांग्रेस नेता

आयोजन को लेकर कांग्रेस ने कॉलेजों में संपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि वे छात्रों के बीच जाकर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि अब तक 70 हजार से ज्यादा छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। पार्टी को उम्मीद है कि आयोजन में दो लाख से ज्यादा युवाओं की भीड़ जुट सकती है।

 

आसपास के शहरों से भी छात्रों के पहुंचने का दावा

कांग्रेस के मुताबिक इंदौर के अलावा देवास, उज्जैन, महू और आसपास के शहरों से भी विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे। पार्टी इसे युवाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित आयोजन के तौर पर तैयार कर रही है। कार्यक्रम में राहुल गांधी शिक्षा नीति, रोजगार और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। फिलहाल प्रशासन की ओर से आयोजन की अनुमति को लेकर अंतिम फैसला सामने नहीं आया है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

इंदौर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।