Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

राहुल जगह-जगह जाकर देश की अर्थव्यवस्था के बारे में गलत बोलते हैं, उन्हें ट्यूशन दिया जाए: कंगना

JJagmarg Desk
राहुल जगह-जगह जाकर देश की अर्थव्यवस्था के बारे में गलत बोलते हैं, उन्हें ट्यूशन दिया जाए: कंगना
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर देश की अर्थव्यवस्था के बारे में गलत दावे करने का आरोप लगाया और तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ट्यूशन दिया जाना चाहिए।

रनौत ने दिवाला और शोधन अक्षमता (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा में भाग लेते हुए दावा किया कि कांग्रेस के शासन काल में उद्योगपतियों को ऋण देने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री बैंकों को फोन किया करते थे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब कांग्रेस के प्रधानमंत्री बड़े-बड़े उद्योगपतियों को ऋण फोन पर दिलाया करते थे…बैंक इतने खस्तहाल हो गए थे कि उनकी रिकवरी दर पांच प्रतिशत से लेकर मात्र 20 प्रतिशत तक थी।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के समय वित्त मंत्री कहते थे कि यह अनपढ़, गंवार लोगों का देश है। ये क्या डिजिटल भुगतान करेंगे? कांग्रेस के लोगों ने भारतीयों का आत्मविश्वास तार-तार कर दिया था, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) ने उसे जगाने का काम किया…प्रधानमंत्री मोदी ने बैंकों का सशक्तीकरण किया है।

रनौत ने कहा कांग्रेस के शासन काल के दौरान बैंकों की गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 11.5 प्रतशित थीं, जो मार्च 2025 में घटकर 2.25 प्रतिशत रह गईं।

उन्होंने सदन में नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लेकिन राहुल जी कहते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था तो डूब रही है। कहीं-कहीं जाकर वह देश के बारे में इतना गंदा बोलते हैं कि उन्हें एक ट्यूशन दिया जाना चाहिए। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि हर जगह जाकर भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में इतना गलत बोलते रहते हैं।

भाजपा के जगदंबिका पाल ने भी रनौत की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि जैसा कि कंगना ने कहा कि एक फोन बैंकिंग चल रहा था। फोन किया जाता था और उसी पर लोन मिल जाता था।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।