Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab Weather: पंजाब के 3 जिलों में आज बारिश और 20 में मौसम शुष्क रहने का अनुमान, 8 जून से हीटवेव का यलो अलर्ट

VVinita Kohli
Punjab Weather: पंजाब के 3 जिलों में आज बारिश और 20 में मौसम शुष्क रहने का अनुमान, 8 जून से हीटवेव का यलो अलर्ट
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Weather Udate: पंजाब में आज यानी रविवार को मौसम सामान्य और साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां सीमित रहेंगी और तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी। 8 जून से 12 जून तक कई इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है। इसके बाद कुछ क्षेत्रों में आंधी और गरज-चमक के साथ मौसम बदल सकता है।

शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। गर्मी बढ़ने के साथ लोगों को दिन के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

तीन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने पंजाब के अधिकांश जिलों के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। पठानकोट में शनिवार को 5.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर बादल बनने की गतिविधियों के कारण कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है, लेकिन राज्य के बड़े हिस्से में मौसम शुष्क बना रहेगा।

बिजली की मांग बढ़ी 

गर्मी बढ़ने के साथ पंजाब में बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ी है। पिछले कई दिनों से बिजली की मांग 10 हजार मेगावाट के आसपास बनी हुई थी, लेकिन शनिवार को यह आंकड़ा 12 हजार मेगावाट से अधिक पहुंच गया। दोपहर 3 बजे बिजली की मांग 12,358 मेगावाट दर्ज की गई। इस दौरान राज्य की अपनी बिजली उत्पादन क्षमता लगभग 4 हजार मेगावाट रही, जबकि 6,800 मेगावाट बिजली केंद्र के पूल से खरीदी गई। शाम तक मांग घटकर करीब 11 हजार मेगावाट पर पहुंच गई।

सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। अगले दो से तीन दिनों में इसके और क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों पर सक्रिय है। इसके साथ जुड़ा ट्रफ भी ऊपरी वायुमंडल में मौजूद है, जो मौसम गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है। उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में बना चक्रवाती परिसंचरण भी अब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में शामिल हो चुका है, जिसके कारण बादल, गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थितियां बन सकती हैं।

8 जून से हीटवेव की वापसी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार 7 जून तथा 11 से 12 जून के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं 8 जून से 11 जून 2026 तक कई इलाकों में हीटवेव चल सकती है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। 11 और 12 जून को कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

अगले तीन दिनों का जिला-वार पूर्वानुमान

8 जून को फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में हीटवेव की संभावना जताई गई है। जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 9 जून को फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में लू चल सकती है। अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना नहीं है और दिन के समय गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। 10 जून को पंजाब के लगभग सभी प्रमुख जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि पूरे राज्य में शुष्क और गर्म मौसम का दौर जारी रह सकता है।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।