Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan News: जयपुर के बिंदायका औद्योगिक क्षेत्र में कूलर फैक्ट्री में भीषण आग, 40 फायरब्रिगेड ने 4 घंटे बुझाई आग

VVinita Kohli
Rajasthan News: जयपुर के बिंदायका औद्योगिक क्षेत्र में कूलर फैक्ट्री में भीषण आग, 40 फायरब्रिगेड ने 4 घंटे बुझाई आग
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के बिंदायका औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह प्लास्टिक कूलर बनाने वाली तीन मंजिला फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई क्योंकि इमारत के अंदर कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे। सूचना मिलते ही बिंदायका, बगरू, झोटवाड़ा और मानसरोवर इलाकों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 40 फायर ब्रिगेड वाहनों और निजी पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग पर काबू पाने में चार घंटे से अधिक समय लगा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि फैक्ट्री में रखे कूलर और अन्य सामान पूरी तरह जल गए।

विज्ञापन

तीसरी मंजिल पर रखे थे गैस सिलेंडर

जानकारी के अनुसार कूलर और पंखे बनाने वाली यह फैक्ट्री रमेश लखवानी की है। फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल पर कई गैस सिलेंडर रखे होने से दमकलकर्मियों के सामने बड़ी चुनौती थी। आग की तीव्रता को देखते हुए करीब 40 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं। सिविल डिफेंस की टीम ने जोखिम उठाकर फैक्ट्री के भीतर से 11 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाले, जिससे बड़ा विस्फोट टल गया।

विशेष सीढ़ी वाहन की मदद से बुझाई आग

आग की लपटें तीन मंजिला इमारत तक फैलने के कारण जयपुर से फायर ब्रिगेड का विशेष वाहन टीटीएल यानी टर्नटेबल लैडर भी मौके पर भेजा गया। इस वाहन की मदद से दमकलकर्मी इमारत की ऊपरी मंजिल तक पहुंचे और ऊपर से पानी की बौछार कर आग पर नियंत्रण पाया।

फैक्ट्री में मिले एक्सपायरी फायर फाइटिंग उपकरण

दमकलकर्मियों को जांच के दौरान फैक्ट्री में लगे कई फायर फाइटिंग उपकरण एक्सपायरी डेट के मिले। आग की तीव्रता के कारण दमकल टीम को जेसीबी की मदद से फैक्ट्री का पिछला हिस्सा तोड़ना पड़ा, ताकि अंदर तक पहुंचकर आग को बुझाया जा सके।

फैक्ट्री में सो रहे थे चार लोग

स्थानीय निवासी कोमल के अनुसार सुबह फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। जब उन्होंने फैक्ट्री का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से चार लोग बाहर निकले। उन्होंने बताया कि वे फैक्ट्री के अंदर सो रहे थे और उन्हें आग लगने की जानकारी नहीं थी।


शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

बिंदायका थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि फैक्ट्री में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मिलने और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन

जयपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।