Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan News: जयपुर-सीकर हाईवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, खाटूश्यामजी जा रही टैक्सी कार चाय की थड़ी में घुसी, युवक की मौत

VVinita Kohli
Rajasthan News: जयपुर-सीकर हाईवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, खाटूश्यामजी जा रही टैक्सी कार चाय की थड़ी में घुसी, युवक की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: राजस्थान के जयपुर जिले में शुक्रवार सुबह जयपुर-सीकर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। दौलतपुरा थाना इलाके के मोटू का बास के पास एक तेज रफ्तार टैक्सी कार हाईवे किनारे बनी चाय की थड़ी में घुस गई। हादसे में 24 वर्षीय बलराम अटल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि थड़ी मालिक और एक अन्य युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

दौलतपुरा थाना प्रभारी सुनील गोदारा ने बताया कि टैक्सी कार जयपुर से खाटूश्यामजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे पति-पत्नी को लेकर निकली थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कार जयपुर-सीकर हाईवे पर मोटू का बास इलाके से गुजर रही थी। इसी दौरान कार अचानक बेकाबू हो गई और सर्विस लाइन के किनारे बनी चाय की थड़ी में जा घुसी। हादसे के वक्त थड़ी पर कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

तीन लोग आए कार की चपेट में

हादसे में मेहर खुर्द निवासी बलराम अटल, जोधपुर निवासी थानाराम और चाय थड़ी संचालक कैलाश सैनी कार की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि थड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर चोट लगने के कारण बलराम अटल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल थानाराम और कैलाश सैनी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

पुलिस के अनुसार हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे ड्राइवर जितेंद्र सिंह और पीछे बैठे पति-पत्नी की जान बच गई। घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर उसके साथ मारपीट भी की। सूचना मिलने के बाद दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

ड्राइवर ने बताई हादसे की वजह

पुलिस ने टैक्सी कार को जब्त कर ड्राइवर जितेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि उसे अचानक नींद की झपकी आ गई थी, जिससे कार का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे थड़ी में घुस गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और कार की रफ्तार समेत अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

घायल थानाराम ने बताया कि वह सुबह गांव से लौटकर मोटू का बास स्थित वेयरहाउस में काम पर आया था। काम शुरू होने से पहले वह कैलाश सैनी की चाय की थड़ी पर बैठा हुआ था। उसी समय बलराम गुटखे का पैकेट लेने आया था और वापस लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने पहले बलराम को टक्कर मारी और फिर थड़ी में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही पलों में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

जयपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।