Breaking News
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी-20 में भारतीय गेंदबाजों का दबाव, न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिरेMolly Carlson iceberg dive: अटलांटिक महासागर में कनाडाई डाइवर ने तैरते हिमखंड से लगाई 15 मीटर की छलांगAteli Mandi News: अटेली सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, 59 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांचNarnaul News: गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल 1 नवंबर को आयोजित करेगा छठा प्रतिभा सम्मान समारोहKUK Ratnavali: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 30 अक्तूबर से सजेगा रत्नावली महोत्सव, 3000 कलाकार लेंगे भागभारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी-20 में भारतीय गेंदबाजों का दबाव, न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिरेMolly Carlson iceberg dive: अटलांटिक महासागर में कनाडाई डाइवर ने तैरते हिमखंड से लगाई 15 मीटर की छलांगAteli Mandi News: अटेली सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, 59 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांचNarnaul News: गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल 1 नवंबर को आयोजित करेगा छठा प्रतिभा सम्मान समारोहKUK Ratnavali: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 30 अक्तूबर से सजेगा रत्नावली महोत्सव, 3000 कलाकार लेंगे भाग

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून कमजोर, 12 सितंबर से फिर जारी होगा बारिश का दौर, सीजन में 24% कम बरसात

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून कमजोर, 12 सितंबर से फिर जारी होगा बारिश का दौर, सीजन में 24% कम बरसात

आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर हो गई हैं। सोमवार को राज्य के केवल अलवर, कोटपूतली, सीकर और राजसमंद में बारिश दर्ज की गई, जबकि आज कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से खिसककर उत्तर भारत की तरफ चली गई है, जिसके कारण राज्य में अगले 4-5 दिन बारिश कमजोर रहने का अनुमान है।
हालांकि, यह स्थिति ज्यादा लंबी नहीं रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 12 सितंबर से राजस्थान में बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है और इसके साथ बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन

इस मानसून सीजन में 24% कम बारिश

राजस्थान में इस साल मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहा है। प्रदेश में अब तक मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 24% कम बारिश दर्ज की गई है।
राज्य के केवल चार जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। वहीं दो जिले ऐसे हैं जहां बारिश सामान्य या सामान्य से थोड़ी कम रही है। राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश भरतपुर क्षेत्र में दर्ज की गई है। 1 जून से 6 सितंबर के बीच भरतपुर में सामान्य बारिश 481.7 मिलीमीटर होती है, जबकि इस सीजन अब तक 638.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 33% ज्यादा है। इसके अलावा दौसा, धौलपुर और झुंझुनूं में भी सामान्य से 7 से 13% ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। दूसरी ओर अलवर में सामान्य से 1% कम और करौली में 5% कम बारिश हुई है।

पिछले 24 घंटे में राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश राजसमंद के नाथद्वारा में हुई। यहां करीब 28 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
कोटपूतली, अलवर शहर और सीकर के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई। सोमवार देर शाम श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के कई इलाकों में बादल छाए और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ तेज हवा चली। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले 4-5 दिन मानसून कमजोर रहने का अनुमान है। हालांकि आज भरतपुर और कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 12 सितंबर से प्रदेश में एक और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।

 

बारिश थमते ही कई शहरों में 4 डिग्री तक बढ़ा तापमान

बारिश रुकने और धूप निकलने के बाद सोमवार को राजस्थान के कई शहरों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ा। करौली, कोटा, प्रतापगढ़, फतेहपुर, अलवर, पिलानी, टोंक और भीलवाड़ा समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज हुई।

सोमवार को राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान फलोदी में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में मानसून कमजोर रहने के कारण कई इलाकों में दिन के तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।