Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan Weather Update: जयपुर में तेज आंधी-बारिश से हालात बदले, कई जगह पेड़ गिरे, गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 16 जिलों में अलर्ट जारी

VVinita Kohli
Rajasthan Weather Update: जयपुर में तेज आंधी-बारिश से हालात बदले, कई जगह पेड़ गिरे, गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 16 जिलों में अलर्ट जारी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: राजस्थान में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, जब जयपुर सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई। राजधानी जयपुर में सुबह करीब साढ़े 9 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे कई इलाकों में पेड़ गिर गए और कुछ गाड़ियां इनके नीचे दब गईं। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं अचानक हुए नुकसान ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है। 

जयपुर में तेज अंधड़ के कारण कई इलाकों में दिन के समय ही अंधेरा छा गया। घने बादलों और तेज हवाओं के चलते विजिबिलिटी कम हो गई और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। हालांकि बारिश ने तापमान में गिरावट लाकर लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है।

विज्ञापन

सीकर-दौसा समेत कई जिलों में बदला मौसम

राज्य के अन्य हिस्सों जैसे सीकर के फतेहपुर और दौसा में भी तेज बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा टोंक में रुक-रुक कर बरसात का दौर जारी रहा। इन इलाकों में बारिश के कारण लू और गर्मी का असर कम हुआ है। मौसम केंद्र जयपुर ने राज्य के 16 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार मई के पहले 15 दिनों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। सामान्य से अधिक दिनों तक आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि बारिश के बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट आई है, लेकिन बाड़मेर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बीकानेर में भी तापमान 44.2 डिग्री तक पहुंचा, जिससे राज्य के कई हिस्सों में गर्मी का असर बना हुआ है।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।