September 19, 2026

राजस्थान में फिर बदला मौसम, आज 22 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट में; बांधों का जलस्तर बढ़ा

0
राजस्थान में फिर बदला मौसम, आज 22 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट में; बांधों का जलस्तर बढ़ा

राजस्थान के 22 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सितंबर के दूसरे पखवाड़े में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, आज पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ के इलाकों में तेज बारिश हुई। इन क्षेत्रों में 8 इंच तक पानी बरसा। भारी बारिश का दौर 17 सितंबर की शाम करीब 6 बजे शुरू हुआ था, जो 18 सितंबर सुबह 11 बजे तक जारी रहा।

दो दिन से लगातार हो रही बारिश का सीधा असर नदियों और बांधों पर पड़ा है। 17 सितंबर शाम 6 बजे से 18 सितंबर सुबह 8 बजे तक हुई बारिश के बाद कई जलाशयों में पानी की आवक बढ़ी और जलस्तर ऊपर गया। माही बजाज सागर बांध का गेज शुक्रवार को 274.85 आरएल मीटर से बढ़कर 274.95 आरएल मीटर हो गया। बीसलपुर बांध का जलस्तर भी 314.03 आरएल मीटर से बढ़कर 314.05 आरएल मीटर तक पहुंच गया।

 

 

सोमकमला अंबा से जाखम तक बढ़ा जलस्तर

डूंगरपुर के सोमकमला अंबा बांध का गेज 10.75 आरएल मीटर से बढ़कर 10.80 आरएल मीटर हो गया। उदयपुर के पास जयसमंद बांध का जलस्तर भी 4.66 आरएल मीटर से बढ़कर 4.72 आरएल मीटर दर्ज किया गया। प्रतापगढ़ के जाखम बांध में भी पानी बढ़ा है। यहां जलस्तर 27 आरएल मीटर से बढ़कर 27.20 आरएल मीटर तक पहुंच गया। लगातार बारिश से दक्षिणी राजस्थान के जलाशयों में पानी की आवक बनी हुई है।

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के साथ फलोदी, जैसलमेर और बाड़मेर के इलाकों में भी शुक्रवार को तेज बारिश हुई। बीकानेर के कोलायत में 70 मिलीमीटर यानी करीब 3 इंच बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद पश्चिमी राजस्थान में तापमान नीचे आया है। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश के बाद राहत मिली। बीकानेर में बारिश का कारण पश्चिमी विक्षोभ का असर बताया गया है।

लगातार बारिश और हवा चलने से राजस्थान के तापमान में भी बदलाव आया है। कई इलाकों में दिन का पारा 6 डिग्री तक नीचे आया है, जबकि रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सीकर, अजमेर और सिरोही में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया। कोटा में तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट हुई। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण अब रात के समय मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed