Breaking News
Naveen Jindal Sansad Khel Mahotsav: एशियाई खेलों में 14 गोल्ड समेत 32 मेडल: हरियाणा के एथलीटों से मिले सांसद नवीन जिन्दलRashifal Update Today: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफलNamo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जामBhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलानNaveen Jindal Sansad Khel Mahotsav: एशियाई खेलों में 14 गोल्ड समेत 32 मेडल: हरियाणा के एथलीटों से मिले सांसद नवीन जिन्दलRashifal Update Today: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफलNamo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जामBhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलान

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून पर ब्रेक, 17 जिलों में सूखे जैसे हालात, 4 सितंबर से फिर बारिश के आसार

VVinita Kohli
शेयर करें
Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून पर ब्रेक, 17 जिलों में सूखे जैसे हालात; 4 सितंबर से फिर बारिश के आसार

राजस्थान में मानसून पर ब्रेक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून पर ब्रेक लगने के बाद गर्मी और उमस फिर बढ़ने लगी है। शुक्रवार को मानसून आने के बाद पहली बार प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। बारिश नहीं होने और दिनभर धूप रहने से जयपुर, टोंक, अलवर समेत 15 शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रहा, जबकि श्रीगंगानगर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया।

राज्य में कमजोर मानसून का असर बारिश के आंकड़ों पर भी दिख रहा है। इस साल राजस्थान में अब तक 21 फीसदी कम बारिश हुई है और जयपुर समेत 17 जिलों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। पाली में सबसे कम बारिश हुई है, जबकि जालोर, बांसवाड़ा, जैसलमेर और उदयपुर भी कम बारिश वाले टॉप-5 जिलों में शामिल हैं।

विज्ञापन

 

4 सितंबर से फिर सक्रिय हो सकता है मानसून

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सितंबर के पहले सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में एक वेदर सिस्टम बनने की संभावना है। इसके असर से राजस्थान में 4-5 सितंबर से मानसून के फिर सक्रिय होने की उम्मीद है।

फिलहाल मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर शिफ्ट है। यह अमृतसर, देहरादून और लखीमपुर खीरी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। आने वाले दिनों में ट्रफ के अपनी सामान्य स्थिति में लौटने की संभावना है, जिससे राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

 

जयपुर में तेज धूप, अगले 3-4 दिन ऐसा ही मौसम

जयपुर में शुक्रवार को दिनभर तेज धूप रही। धूप के कारण शहर में गर्मी और उमस का असर महसूस हुआ और अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले तीन-चार दिन भी इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में फिलहाल शहरवासियों को मानसून की तेज बारिश के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

 

अजमेर और अलवर में भी बारिश का इंतजार

अजमेर में पिछले दो दिन से बारिश नहीं हुई है। शुक्रवार सुबह बादलों की आवाजाही और हवा चलने के बावजूद बारिश नहीं हुई। बीच-बीच में धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ी। शहर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलवर में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। मौसम साफ रहने के कारण दिन में गर्मी और उमस का असर बढ़ गया। अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बादल छाने और बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिनभर आसमान अधिकतर साफ रहा।

 

कोटा में पारा 2 डिग्री चढ़ा, बांध से पानी की निकासी घटाई

कोटा में बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस बढ़ गई। शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में धूप निकलने के बाद तापमान 2 डिग्री बढ़ गया। यहां अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर, नवनेरा बांध से पानी की निकासी कम की गई है। अब चार गेट 12 मीटर खोलकर 52 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

 

उदयपुर में मौसम सुहावना, जोधपुर में उमस बरकरार

उदयपुर में शुक्रवार को मौसम सुहावना रहा। शहर में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ समय के लिए हल्के बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई गई है। जोधपुर में शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है।

मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने से फिलहाल राजस्थान के कई हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। अब सबकी नजर सितंबर के पहले सप्ताह में बनने वाले बंगाल की खाड़ी के वेदर सिस्टम पर है, जिसके असर से 4-5 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां दोबारा बढ़ने की उम्मीद है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।