Breaking News
Rashifal Update: इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानिए मेष से मीन का राशिफलJob loss story: 95 हजार की नौकरी छूटी तो बदले माता-पिता तेवर, 22 साल के IT प्रोफेशनल का दर्द वायरलIND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हालMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रितRashifal Update: इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानिए मेष से मीन का राशिफलJob loss story: 95 हजार की नौकरी छूटी तो बदले माता-पिता तेवर, 22 साल के IT प्रोफेशनल का दर्द वायरलIND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हालMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रित

Ramtirth akhand jyoti yatra: अमृतसर के रामतीर्थ से लाई जाएगी अखंड ज्योति, प्रताप नगर के मंदिरों में गूंजेंगे जयकारे

AAmandeep Singh
Ramtirth akhand jyoti yatra: अमृतसर के रामतीर्थ से लाई जाएगी अखंड ज्योति, प्रताप नगर के मंदिरों में गूंजेंगे जयकारे

अमृतसर के रामतीर्थ से लाई जाएगी अखंड ज्योति, प्रताप नगर के मंदिरों में गूंजेंगे जयकारे

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ramtirth akhand jyoti yatra: (रघबीर सिंह) धर्म और संस्कृति की त्रिवेणी कहे जाने वाले हरियाणा के यमुनानगर जिले में सामाजिक समरसता का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिलने वाला है। सामाजिक समरसता मंच जिला जगाधरी के तत्वावधान में पंजाब के अमृतसर स्थित ऐतिहासिक भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल रामतीर्थ से एक भव्य अखंड ज्योति यात्रा लाई जा रही है। इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना है, बल्कि समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोकर आपसी भाईचारे और सद्भाव का मजबूत संदेश देना भी है।

कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए सामाजिक समरसता मंच के जिला संयोजक बनारसी दास ने बताया कि रामतीर्थ से लाई जा रही यह अखंड ज्योति सबसे पहले सढौरा के प्राचीन सनातन मंदिर में पहुंचेगी, जहां विधि-विधान के साथ इसकी स्थापना की जाएगी। (bhagwan valmiki tirth ramtirth) इसके पश्चात इस ज्योति को प्रताप नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में लाया जाएगा। यहां से फिर खंड प्रताप नगर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों के मंदिरों में ‘ज्योत से ज्योत जगाओ’ अभियान के तहत अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी।

विज्ञापन

पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व से जुड़ा है रामतीर्थ

अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल रामतीर्थ का सनातन धर्म और पौराणिक इतिहास में बहुत विशिष्ट स्थान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यही वह पवित्र भूमि है जहां माता सीता ने अपने पुत्रों लव और कुश को जन्म दिया था और यहीं महर्षि वाल्मीकि के सान्निध्य में उनका लालन-पालन एवं शिक्षा-दीक्षा हुई थी। ऐसे महान और पावन तीर्थ से जब अखंड ज्योति यात्रा निकलेगी, तो यह क्षेत्र के लिए आत्मीयता और प्रेरणा का बड़ा स्रोत बनेगी।

मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि इस आयोजन में किसी एक वर्ग विशेष तक सीमित न रहकर सर्व समाज के लोगों की बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए मंच के तमाम कार्यकर्ता और स्थानीय लोग पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। (samajik samarsata munch jagadhri) इस अवसर पर जिला सह संयोजक राजेश, खंड संयोजक सोहनलाल, सह संयोजक रघबीर सिंह, जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख संजीव चनालिया, संजीव पाल, सचिन राणा और केशव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। क्षेत्र के धार्मिक प्रेमियों में इस यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।