Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

गणतंत्र दिवस परेड: पंजाब की झांकी में दिखेगी आध्यात्मिकता, बलिदान की निस्वार्थ भावना

VVinita Kohli
गणतंत्र दिवस परेड: पंजाब की झांकी में दिखेगी आध्यात्मिकता, बलिदान की निस्वार्थ भावना
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: इस साल गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब सरकार ने एक खास झांकी तैयार की है। यह झांकी आध्यात्मिकता, मानवता, करुणा और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान का संदेश देगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि झांकी को दो हिस्सों में बनाया गया है। झांकी के आगे वाले हिस्से में एक ‘हाथ’ का प्रतीक दिखाया गया है। यह हाथ मानवता, करुणा और आध्यात्मिक सोच को दर्शाता है। इसी हिस्से में घूमते हुए रूप में ‘इक ओंकार’ (ईश्वर एक है) को भी दिखाया गया है। इसके साथ ‘हिंद दी चादर’ लिखा हुआ कपड़ा दिखाया गया है, जो अत्याचार से पीड़ित लोगों की रक्षा का प्रतीक है।

झांकी के पीछे वाले हिस्से में शबद कीर्तन का दृश्य दिखेगा। इसकी पृष्ठभूमि में खंडा साहिब का स्मारक होगा, जो पूरे माहौल को आध्यात्मिक रंग देगा। खंडा साहिब दिल्ली में गुरुद्वारा श्री शीश गंज साहिब के सामने स्थित है, जहां रोजाना शबद कीर्तन होता है। इसी हिस्से में एक ओर गुरुद्वारा श्री शीश गंज साहिब की झलक भी दिखाई जाएगी। यह स्थान नौवें सिख गुरु गुरु तेग बहादुर की शहादत से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस के अवसर पर 23 से 29 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए थे। इस दौरान कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।