Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

खामेनेई के मारे जाने के विरोध में प्रदर्शन के बाद कश्मीर में लगाए गए प्रतिबंध हटाए गए

VVinita Kohli
खामेनेई के मारे जाने के विरोध में प्रदर्शन के बाद कश्मीर में लगाए गए प्रतिबंध हटाए गए
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

श्रीनगर: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के विरोध में कश्मीर के कई हिस्सों में हुए प्रदर्शनों के मद्देनजर पूरे सप्ताह लागू रहे प्रतिबंधों को शनिवार को हटा दिया गया जिससे घाटी में जनजीवन सामान्य हो गया है। अधिकारियों ने कहा, ‘‘घाटी के सभी हिस्सों से प्रतिबंध हटा दिए गए हैं और स्थिति सामान्य है।’’ उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने शहर के केंद्र लाल चौक सहित कई स्थानों पर लगाए गए अवरोधक हटा दिए गए हैं।

अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में खामेनेई के मारे जाने के बाद लाल चौक स्थित प्रतिष्ठित घंटाघर पर रविवार को विरोध प्रदर्शन हुए थे जिसके बाद इसे चारों ओर से अवरोधक लगा कर सील कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि लाल चौक और शहर के अन्य इलाकों में दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शनिवार सुबह फिर से खुल गए और सार्वजनिक एवं निजी परिवहन सामान्य रूप से चल रहे हैं। साथ ही, सोमवार को मोबाइल इंटरनेट और प्रीपेड सिम कार्ड सेवाओं पर लगाई गई रोक को भी शुक्रवार शाम हटा दिया गया। हालांकि, शैक्षणिक संस्थान बंद हैं और उन्हें नौ मार्च को फिर से खोलने की योजना है।

अधिकारियों ने कहा कि शहर भर से अवरोधक और पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकतर जवान हटा दिए गए हैं लेकिन स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने सोमवार को कश्मीर के उन हिस्सों में लोगों की आवाजाही और उनके इकट्ठा होने पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे, जहां सड़कों पर भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे। कश्मीर में खामेनेई के मारे जाने की खबर फैलते ही लाल चौक, सैदा कदल, बडगाम, बांदीपोरा, अनंतनाग और पुलवामा में प्रदर्शन हुए। घाटी में लगभग 15 लाख शिया आबादी है।

विज्ञापन

जम्मू-और-कश्मीर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।