Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rewari Mahagram Yojana: रेवाड़ी के दो गांवों की बदलेगी सूरत: आकेड़ा और घटाल महानियावास बनेंगे 'महाग्राम'

AAmandeep Singh
रेवाड़ी के दो गांवों की बदलेगी सूरत: आकेड़ा और घटाल महानियावास बनेंगे 'महाग्राम'
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रेवाड़ी। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र से रेवाड़ी वासियों के लिए एक सुखद खबर निकलकर आई है। जिले के आकेड़ा और घटाल महानियावास गांवों को अब सरकार ‘महाग्राम योजना’ का हिस्सा बनाने जा रही है। दरअसल, ये दोनों गांव भौगोलिक रूप से एक-दूसरे से सटे हुए हैं और औद्योगिक हब भिवाड़ी की सीमा पर होने के कारण यहां आबादी का दबाव तेजी से बढ़ा है। रेवाड़ी से भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव द्वारा सदन में उठाई गई पुरजोर मांग के बाद विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। सरकार के इस फैसले से इलाके में शहरी सुविधाओं के विस्तार की उम्मीदें जाग गई हैं।

आबादी का समीकरण और विधायक की दलील

विज्ञापन

सदन में चर्चा के दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने तर्क दिया कि आकेड़ा और घटाल महानियावास में कई नई कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं, जो आपस में पूरी तरह जुड़ गई हैं। सरकारी आंकड़ों में भले ही आबादी कम दिखे, लेकिन अगर यहां किराए पर रहने वाले कामगारों और प्रवासियों को जोड़ लिया जाए, तो यह संख्या 25 हजार के आंकड़े को पार कर जाती है। विधायक ने मांग की थी कि इन गांवों को कंबाइंड कर महानगर की तर्ज पर सुविधाएं दी जाएं। उनकी इस दलील को स्वीकार करते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि 10 हजार से अधिक आबादी वाले क्षेत्रों को महाग्राम श्रेणी में रखकर वहां सीवर लाइन और ड्रेनेज जैसी सुविधाएं प्राथमिकता पर दी जाती हैं।

सीवर लाइन और जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान

इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या गंदे पानी की निकासी और सीवर व्यवस्था का न होना है। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जानकारी दी कि दोनों पंचायतों के पास फिलहाल अपनी अतिरिक्त भूमि नहीं है, लेकिन दोनों को मर्ज करने के बाद महाग्राम योजना के तहत यहां सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। पंचायत विभाग ने इसके लिए 3 करोड़ रुपये से अधिक का प्रारंभिक प्रस्ताव भी तैयार किया है। इस परियोजना की बारीकियों और धरातल पर क्रियान्वयन के लिए एडीसी और जिला परिषद के सीईओ की एक संयुक्त विभागीय कमेटी गठित कर दी गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।