Breaking News
Jind News: जींद में केले से भरे ट्रक में मिला नशा, पुलिस ने 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचेNarnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याJind News: जींद में केले से भरे ट्रक में मिला नशा, पुलिस ने 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचेNarnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्या

Rewari : कैप्टन अजय यादव का बड़ा बयान बोले- पेट्रोल में चीनी मिलाने से खराब हो रहे वाहन, आसमान छू रही महंगाई

Rewari : कैप्टन अजय यादव का बड़ा बयान बोले- पेट्रोल में चीनी मिलाने से खराब हो रहे वाहन, आसमान छू रही महंगाई

पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Rewari : पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर महंगाई, बढ़ते अपराध और व्यवस्थाओं की नाकामी को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जबरदस्ती पेट्रोल में चीनी मिला रही है, जिससे वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं और आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ-साथ चीनी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। अपने पिता स्वर्गीय राव अभय सिंह की जयंती पर रेवाड़ी में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह कड़े तेवर दिखाए।

राव इंद्रजीत सिंह पर साधा निशाना

कैप्टन अजय यादव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि उन्हें जनता के कामों की कोई चिंता नहीं है और वे अपनी ‘राजशाही’ चला रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि राव इंद्रजीत वास्तव में जनता का भला चाहते, तो वे रेवाड़ी में मुख्यमंत्री के लगातार दो कार्यक्रमों से दूरी नहीं बनाते।

विज्ञापन

महंगाई और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

महंगाई और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पेट्रोल और एलपीजी गैस सिलेंडर के बाद अब प्याज के दाम भी 50 रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गए हैं। इसके अलावा, प्रदेश में अपहरण, लूट, फिरौती, हत्या और गैंगरेप जैसी आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने सरकार से इन मामलों में कड़ी जवाबदेही तय करने की मांग की।

जलभराव, पेपर लीक और सफाई व्यवस्था पर घेरा

  • जलभराव की समस्या: गुरुग्राम और रेवाड़ी जैसे अधिक राजस्व देने वाले शहर मामूली बारिश में भी तालाब बन जाते हैं। हर साल करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद समस्या कम होने के बजाय बढ़ रही है।

  • पेपर लीक और युवा: पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले युवाओं को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • सफाई व्यवस्था पर तंज: स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि शहर में सफाई सिर्फ फोटो खिंचवाने या झाड़ू उठाने से नहीं होगी, बल्कि इसके लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारियों की नियमित भर्ती जरूरी है।

कैप्टन अजय यादव ने अंत में कहा कि रेवाड़ी की जनता ने उन्हें पांच बार विधायक चुना है और उन्होंने हमेशा अपने पिता स्वर्गीय राव अभय सिंह के पदचिह्नों पर चलकर जनहित में काम किया है, और आगे भी इसी मार्ग पर चलते रहेंगे।

यह भी देखें – हरियाणा के किसानों के लिए बड़ा अपडेट, अनिवार्य हुई 12 अंकों की ‘एग्री स्टैक किसान आईडी’, जानिए कैसे बनाएं

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।