Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rewari News: रेवाड़ी में अनोखी चोरी, लाखों के जेवरात के साथ दुल्हन का लहंगा भी समेट ले गए चोर

AAmandeep Singh
Rewari News: रेवाड़ी में अनोखी चोरी, लाखों के जेवरात के साथ दुल्हन का लहंगा भी समेट ले गए चोर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रेवाड़ी। कहते हैं कि चोरों की नजर अक्सर सोने-चांदी या नकदी पर ही टिकती है, लेकिन रेवाड़ी के गुलाबी बाग क्षेत्र में एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है। यहां शातिर चोरों ने एक बंद मकान के ताले चटकाकर न सिर्फ लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ किया, बल्कि घर में बड़े सहेज कर रखा गया दुल्हन का शादी का कीमती लहंगा और उससे जुड़ा साजो-सामान भी बटोर ले गए। वारदात के वक्त पूरा परिवार घर पर मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने बड़े आराम से पूरी अलमारी को खंगाल डाला।

आईटीबीपी जवान का परिवार गया था झज्जर, लौटे तो पैरों तले खिसक गई जमीन

विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए रामपुरा थाना पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। पीड़ित युवक रितिक ने बताया कि उनके पिता आईटीबीपी में कार्यरत हैं और घटना के वक्त दिल्ली में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। घर के अन्य सदस्य झज्जर जिले में अपने किसी रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। अगले दिन शाम को जब पूरा परिवार वापस रेवाड़ी लौटा, तो मुख्य दरवाजे का कुंडा ढीला था। अंदर जाने पर गैलरी और कमरों के दरवाजे टूटे हुए मिले। कमरों का नजारा देखकर परिवार के होश उड़ गए; अलमारियों के लॉकर कटर से कटे हुए थे और कपड़े फर्श पर बिखरे पड़े थे। जांच करने पर पता चला कि लॉकर में रखे सोने-चांदी के पुश्तैनी जेवरात और करीब ₹15,000 की नकदी गायब थी।

रात के सन्नाटे में पीठ पर बैग लादे दिखे चोर, पड़ोसी की बाइक से हुए फुर्र

रितिक के मुताबिक, सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि इसी साल 5 फरवरी को उनकी बहन की शादी हुई थी। शादी का वो भारी-भरकम लहंगा और शगुन का सामान जो घर की एक अलमारी में रखा था, चोर उसे भी नहीं छोड़ कर गए। इस वारदात के बाद जब गली में लगे दो अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो चोरों की हरकतें सामने आ गईं।

फुटेज के मुताबिक, रात के करीब 1:25 बजे दो संदिग्ध युवक गली में चहलकदमी करते दिख रहे हैं। इनमें से एक युवक आगे-आगे रास्ता साफ होने का इशारा करते हुए खाली हाथ चल रहा है, जबकि ठीक उसके पीछे आ रहा दूसरा युवक अपने कंधे पर एक बड़ा और भारी बैग टांगे हुए है। गली से बाहर निकलने के बाद दोनों आरोपी पड़ोसी की खड़ी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए।

सीन ऑफ क्राइम टीम ने उठाए उंगलियों के निशान, जल्द गिरफ्तारी का दावा

चोरी की भनक लगते ही रामपुरा थाना पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की ‘सीन ऑफ क्राइम’ टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल से उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट्स) और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। रामपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि बंद मकान में हुई इस बड़ी चोरी को लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चेहरों की पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर इनपुट जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि चोरों के रूट को ट्रैक किया जा रहा है और जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।