Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rewari Election Results: रेवाड़ी निकाय चुनाव: धारूहेड़ा में खिला 'कमल', अजय जांगड़ा बने चेयरमैन; नगर परिषद में भी भाजपा का दबदबा

GGaganpreet Kaur
रेवाड़ी निकाय चुनाव: धारूहेड़ा में खिला 'कमल', अजय जांगड़ा बने चेयरमैन; नगर परिषद में भी भाजपा का दबदबा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रेवाड़ी। दक्षिण हरियाणा की सियासी नब्ज कहे जाने वाले रेवाड़ी जिले में नगर परिषद और धारूहेड़ा नगरपालिका चुनाव के नतीजों ने सत्ताधारी दल भाजपा के खेमे में उत्साह भर दिया है। धारूहेड़ा नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार अजय जांगड़ा ने एकतरफा जीत हासिल की है, वहीं रेवाड़ी नगर परिषद में भी भाजपा की विनीता पीपल भारी बढ़त के साथ जीत की ओर अग्रसर हैं। चुनाव परिणामों के बीच कांग्रेस खेमे में मायूसी दिखी और पार्टी उम्मीदवार मतगणना केंद्र छोड़कर रवाना हो गए।

धारूहेड़ा: अजय जांगड़ा की प्रचंड जीत, वर्तमान चेयरमैन पिछड़े

विज्ञापन

धारूहेड़ा में चेयरमैन पद की जंग काफी दिलचस्प रही, लेकिन जब नतीजे आए तो भाजपा के अजय जांगड़ा ने अपने विरोधियों को कोसों पीछे छोड़ दिया। अजय जांगड़ा को कुल 9392 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बाबूलाल लांबा महज 3156 वोटों पर सिमट गए। सबसे चौंकाने वाला प्रदर्शन वर्तमान चेयरमैन कंवर सिंह का रहा, जो पांचवें स्थान पर खिसक गए। कांग्रेस प्रत्याशी राज को केवल 1817 वोटों से संतोष करना पड़ा। एसडीएम सुरेश कुमार ने अजय जांगड़ा को आधिकारिक रूप से जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

रेवाड़ी नगर परिषद: विनीता पीपल की बड़ी बढ़त, 21 वार्डों में निर्दलीयों का कब्जा

रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की विनीता पीपल करीब 20,000 वोटों से आगे चल रही हैं। भाजपा की इस आंधी को देखते हुए कांग्रेस उम्मीदवार निहारिका चौधरी और उनके पति प्रवीण चौधरी मतगणना केंद्र से बाहर निकल गए। हालांकि, वार्ड पार्षदों के नतीजों ने एक मिला-जुला संदेश दिया है। परिषद के कुल 32 वार्डों में से 11 पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जबकि 21 वार्डों में निर्दलीयों और अन्य का बोलबाला रहा। कांग्रेस ने 5 वार्डों में प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन केवल निहारिका के पति प्रवीण चौधरी ही अपनी सीट बचा पाए।

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, 600 जवानों ने संभाला मोर्चा

मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा की ‘डबल लेयर’ घेराबंदी की थी। रेवाड़ी के सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला कॉलेज और धारूहेड़ा के खरखड़ा कॉलेज को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया था। करीब 600 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ-साथ धारा 163 (पूर्व में 144) लागू रही। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या मोबाइल को केंद्र के अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दी गई।

वार्डों की तस्वीर: किसने कहां मारी बाजी?

रेवाड़ी नगर परिषद (प्रमुख विजेता):

रेवाड़ी में वार्ड 2 (पूजा), वार्ड 4 (ओमप्रकाश सैनी), वार्ड 11 (सुषमा), वार्ड 12 (निखिल), वार्ड 19 (निहाल यादव), वार्ड 21 (संतोष यादव), वार्ड 22 (देवेंद्र शर्मा), वार्ड 23 (रीना गुप्ता), वार्ड 24 (नीरज) और वार्ड 31 (प्रदीप पिंकी भार्गव) ने भाजपा का झंडा बुलंद किया। वहीं वार्ड 3 से कांग्रेस के प्रवीण चौधरी जीते। बाकी वार्डों में निर्दलीयों ने अपना परचम लहराया।

धारूहेड़ा नगरपालिका (वार्ड विजेता):

धारूहेड़ा के सभी 18 वार्डों के नतीजे भी घोषित हो गए हैं। वार्ड 1 से कविता, वार्ड 3 से त्रिलोक सिंह, वार्ड 8 से अमन राव और वार्ड 10 से अमित यादव समेत अन्य प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद भाजपा समर्थकों में भारी उत्साह है और शहर में विजय जुलूस निकालने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, विपक्षी दलों के लिए ये नतीजे आत्ममंथन का विषय बन गए हैं।

विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।