Breaking News
Jind News: जींद में केले से भरे ट्रक में मिला नशा, पुलिस ने 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचेNarnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याJind News: जींद में केले से भरे ट्रक में मिला नशा, पुलिस ने 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचेNarnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्या

Rewari News: रेवाड़ी में स्कॉर्पियो से टक्कर मार पिस्टल की नोंक पर पीटने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली परेड

Rewari News: रेवाड़ी में स्कॉर्पियो से टक्कर मार पिस्टल की नोंक पर पीटने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली परेड

रेवाड़ी में स्कॉर्पियो से टक्कर मार पिस्टल की नोंक पर पीटने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली परेड

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rewari News: रेवाड़ी शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों और बदमाशों को कड़ा सबक सिखाते हुए पुलिस ने एक मिसाल पेश की है। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर पिस्टल की नोंक पर बर्बरता से पीटने के मामले में सीआईए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तारी के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके में बदमाशों का खौफ खत्म करने और कानून का इकबाल बुलंद करने के लिए घटनास्थल तक उनकी पैदल परेड कराई।

इस दौरान सड़क किनारे मौजूद आम लोग और राहगीर पुलिस की इस कार्रवाई को देखते रहे और अपने मोबाइल कैमरों में वीडियो बनाते नजर आए। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर सीआईए इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार की अगुवाई में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

बाइक को स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, फिर पिस्टल की नोंक पर बरसाए डंडे

वारदात 28 अगस्त की देर रात करीब 11 बजे की है। न्यू आदर्श नगर निवासी पीड़ित मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भाड़ावास चौक से अपने घर की ओर एक परिचित की बाइक पर बैठकर जा रहा था। जैसे ही वे आत्मप्रकाश अस्पताल के पास पहुंचे, पीछे से आई एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल में सीधी और जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो से विक्रम भान, राहुल, दीपांशु उर्फ मैसी, आदित्य उर्फ माया, कुणाल और उनके अन्य साथी हाथों में पिस्टल, लोहे की रॉड और डंडे लहराते हुए बाहर निकले। आरोपी विक्रम भान ने मनीष की कनपटी पर पिस्टल तान दी, जबकि बाकी बदमाशों ने लोहे की रॉड और डंडों से उसके हाथ-पैर तोड़ डाले। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए।

पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम, ज्यादातर आरोपी आदतन अपराधी

तफ्तीश में सामने आया कि पीड़ित के छोटे भाई के साथ आरोपियों की कुछ दिन पहले मामूली कहासुनी हुई थी, और उसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए इस खौफनाक वारदात की साजिश रची गई थी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला और मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच सीआईए को सौंपी थी।

सीआईए की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर महज कुछ ही घंटों के भीतर सातों आरोपियों—विक्रम भान, हैप्पी, दीपांशु उर्फ मैसी, विपिन, राहुल, आदित्य उर्फ माया और कुणाल को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इनमें से ज्यादातर आरोपी आदतन अपराधी हैं और उन पर पहले से अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी और अवैध हथियार बरामद करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें– Gurugram News: बिजनौर पुलिस की लापरवाही से गई युवक की जान, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।